Stock to Buy: सरकारी डिफेंस कंपनी के शेयरों में 30% तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने रेटिंग बढ़ाई

Stock to Buy: एक सरकारी डिफेंस कंपनी के कमजोर तिमाही नतीजों के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Choice Institutional Equities ने बुलिश रुख दिखाया है। ब्रोकरेज ने शेयर की रेटिंग ADD से बढ़ाकर BUY कर दी है। ₹1,565 का टारगेट भी बरकरार रखा है। कंपनी के पास ₹22,125 करोड़ के ऑर्डर हैं। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Nov 11, 2026 पर 11:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Cochin Shipyard ने सितंबर तिमाही में ₹1,249.2 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया।

Stock to Buy: सरकारी कंपनी Cochin Shipyard के सितंबर तिमाही के नतीजे कमजोर रहे। कंपनी का रेवेन्यू बढ़ा, लेकिन मुनाफा आधा रह गया। कमाई के मुकाबले खर्च बढ़ने से मार्जिन पर भी दबाव आया। इसके बावजूद ब्रोकरेज फर्म Choice Institutional Equities इस शेयर को लेकर सकारात्मक है।

ब्रोकरेज ने अपनी रेटिंग ADD से बढ़ाकर BUY कर दी है। साथ ही ₹1,565 का टारगेट प्राइस बरकरार रखा है। शेयर का करेंट प्राइस ₹1,202 है। इस भाव से इसमें करीब 30% तेजी की संभावना है।

रेवेन्यू बढ़ा, मुनाफा आधा हुआ


Cochin Shipyard ने सितंबर तिमाही में ₹1,249.2 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया। यह पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 11.7% ज्यादा है। हालांकि, कंपनी की कमाई पर दबाव दिखा। EBITDA 30.8% गिरकर ₹50.9 करोड़ रह गया। EBITDA मार्जिन भी पिछले साल के 6.6% से घटकर 4.1% पर आ गया।

कंपनी का नेट प्रॉफिट 50% गिरकर ₹53.8 करोड़ रह गया। पिछले साल सितंबर तिमाही में कंपनी ने ₹107.5 करोड़ का मुनाफा कमाया था। पिछली तिमाही के मुकाबले भी मुनाफे में 64.5% की गिरावट आई है।

जहाजों की मरम्मत से मिला सहारा

तिमाही के दौरान जहाज बनाने के कारोबार का प्रदर्शन कमजोर रहा। इस सेगमेंट में कंपनी को ₹6.1 करोड़ का नुकसान हुआ। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में इससे ₹149.7 करोड़ का मुनाफा हुआ था।

दूसरी ओर, जहाजों की मरम्मत के कारोबार ने अच्छा प्रदर्शन किया। इस सेगमेंट का PBIT दोगुने से ज्यादा बढ़कर ₹143.3 करोड़ हो गया। यानी जहाज बनाने के कारोबार में कमजोरी के बावजूद मरम्मत के काम से कंपनी को अच्छी कमाई हुई।

₹22,125 करोड़ के ऑर्डर

Cochin Shipyard के पास करीब ₹22,125 करोड़ के ऑर्डर हैं। यह FY26 के रेवेन्यू का लगभग 4.4 गुना है। कंपनी को नौसेना के लिए जहाज बनाने, व्यावसायिक जहाज तैयार करने और पुराने जहाजों की मरम्मत के कारोबार में आगे बढ़ने के मौके मिल रहे हैं।

Choice Institutional Equities के मुताबिक, कंपनी ने जहाजों की मरम्मत और रखरखाव के लिए नई सुविधाएं शुरू की हैं। इससे कंपनी एक साथ ज्यादा जहाजों का काम कर सकेगी। इसके अलावा, गुजरात के वडिनार में भी नई सुविधा बनाने की योजना है। इसके शुरू होने पर जहाजों की मरम्मत का कारोबार और बढ़ सकता है।

मुनाफे का अनुमान घटाया, फिर भी BUY रेटिंग

ब्रोकरेज ने FY28 और FY29 के लिए कंपनी के मुनाफे के अनुमान में क्रमशः 10% और 11% की कटौती की है। इसके बावजूद Choice ने शेयर की रेटिंग ADD से बढ़ाकर BUY कर दी है। ब्रोकरेज ने ₹1,565 का टारगेट प्राइस भी बरकरार रखा है।

ब्रोकरेज को उम्मीद है कि नई सुविधाओं और बड़े ऑर्डर के दम पर कंपनी का कारोबार आने वाले वर्षों में बढ़ सकता है। हालांकि, इसके लिए जहाज बनाने वाले कारोबार में मुनाफे की वापसी और कुल मार्जिन में सुधार जरूरी होगा।

Tata Power Q2 Results: टाटा की कंपनी को ₹1366 करोड़ मुनाफा, नए CEO का ऐलान

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।