भारती एयरटेल ने 4 अगस्त को जून तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। इस दौरान कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 37 फीसदी बढ़कर 8,167 करोड़ रुपये हो गया। इसमें मोबाइल टैरिफ में इजाफा, नए कस्टमर्स और इंडिया एवं अफ्रीका में लगातार अच्छी ग्रोथ का हाथ रहा। कंपनी ने नतीजों का ऐलान 4 अगस्त को शेयर बाजार बंद होने के बाद किया।
कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 18 फीसदी बढ़ा
Bharti Airtel का प्रॉफिट सीएनबीसी-टीवी18 के पोल में एनालिस्ट्स के 8,374 करोड़ रुपये के प्रॉफिट के अनुमान से कम है। जून तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 18.4 फीसदी और तिमाही दर तिमाही आधार पर 5.7 फीसदी बढ़कर 58,539 करोड़ रुपये हो गया। कंसॉलिडेटेड एबिड्टा 33,599 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन 57.4 फीसदी रहा।
ARPU बढ़कर 264 करोड़ रुपये पहुंचा
जून तिमाही में कंपनी का प्रति यूजर एवरेज रेवेन्यू (ARPU) बढ़कर 264 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 250 करोड़ रुपये था। भारती एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। कंपनी का शेयर 4 अगस्त को 0.78 फीसदी गिरकर 1,955.10 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी के शेयरों पर जून तिमाही के नतीजों का असर 5 अगस्त को दिखेगा।
इंडियन बिजनेस की रेवेन्यू ग्रोथ 4.2 फीसदी
Bharti Airtel के एग्जिक्यूटिव वाइस चेयरमैन एवं एमडी गोपाल विट्टल ने कहा, "एक बार फिर कंपनी का तिमाही प्रदर्शन स्ट्रॉन्ग रहा। इसमें डायवर्सिफायड पोर्टफोलियो और सभी बिजनेसेज में स्ट्रॉन्ग एग्जिक्यूशन का हाथ रहा।" उन्होंने कहा कि इंडिया में कंपनी का रेवेन्यू तिमाही दर तिमाही आधार पर 4.2 फीसदी बढ़ा। अफ्रीकी बिजनेस से रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 5.7 फीसदी (कॉन्सटेंट करेंसी में) बढ़ा।
10 लाख से ज्यादा पोस्टपेड सब्सक्राइबर्स बनाए
कंपनी ने जून तिमाही में 10 लाख से ज्यादा पोस्टपेड सब्सक्राइबर्स बनाए। यह किसी एक तिमाही में नए पोस्टपेड सब्सक्राइबर्स की सबसे ज्यादा संख्या है। इससे कंपनी के पोस्टपेड सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़कर 3 करोड़ हो गई। जून तिमाही में कंपनी ने 50 लाख नए स्मार्टफोन यूजर्स बनाए। इससे स्मार्टफोन कस्टमर्स बेस एक साल पहले के मुकाबले 2.11 करोड़ बड़ी है।
अफ्रीका में कस्टमर्स की संख्या 19 करोड़ के करीब
कंपनी के डिजिटल टीवी बिजनेसेज का रेवेन्यू 773 करोड़ रुपये रहा। जून तिमाही के अंत में डिजिटल टीवी बिजनेस के ग्राहक 1.6 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की कनवर्जेंस स्ट्रेटेजी को आईपीटीवी सर्विसेज का अच्छा सपोर्ट मिला है। जून तिमाही में अफ्रीका में कंपनी के कस्टमर्स की संख्या बढ़कर 18.9 करो़ड़ पहुंच गई।