Bharti Airtel Share Price: टेलिकॉम सेक्टर की कंपनी भारती एयरटेल के शेयर में आगे और 8 प्रतिशत की तेजी देखने को मिल सकती है। ब्रोकरेज फर्म CLSA ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग के साथ 1,540 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। यह शेयर के 10 जून को बंद भाव से 8 प्रतिशत ज्यादा है। हाल ही में भारती एयरटेल ने 100 अरब डॉलर मार्केट कैप को छुआ था। CLSA के अनुसार, भारती एयरटेल के 100 अरब डॉलर के क्लब में प्रवेश के पीछे इसके मोबाइल कारोबार की सफलता है। मैनेजमेंट एग्जीक्यूशन के सपोर्ट के साथ भारत में मोबाइल की मजबूत ग्रोथ इस मेगा-कॉरपोरेशन को आगे बढ़ा रही है।
