Get App

Stock in Focus: सरकारी कंपनी को मिला ₹2800 करोड़ का ऑर्डर, फोकस में रहेगा स्टॉक

Stock in Focus: सरकारी डिफेंस और इंजीनियरिंग कंपनी को कोल इंडिया के जॉइंट वेंचर BCGCL से 2,800 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है। कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट प्रोजेक्ट से जुड़ा यह सौदा कंपनी की ऑर्डर बुक और ग्रोथ विजिबिलिटी को मजबूत करता है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 10, 2026 पर 6:26 PM
Stock in Focus: सरकारी कंपनी को मिला ₹2800 करोड़ का ऑर्डर, फोकस में रहेगा स्टॉक
BHEL का शेयर मंगलवार को NSE पर 0.46% की तेजी के साथ ₹275.90 पर बंद हुआ।

Stock in Focus: सरकारी डिफेंस और इंजीनियरिंग कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) को 10 फरवरी को करीब ₹2,800 करोड़ का लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LoA) मिला है। इस प्रोजेक्ट की वैल्यू में कस्टम ड्यूटी और GST शामिल नहीं हैं। यह ऑर्डर भारत कोल गैसीफिकेशन एंड केमिकल्स लिमिटेड (BCGCL) से मिला है।

BCGCL का स्ट्रक्चर और प्रोजेक्ट की लोकेशन

BCGCL, कोल इंडिया लिमिटेड और BHEL का जॉइंट वेंचर है। इसमें कोल इंडिया की 51% और BHEL की 49% हिस्सेदारी है। यह ऑर्डर ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के लखनपुर में बनने वाले कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट प्रोजेक्ट से जुड़ा है, जिसकी क्षमता 2,000 टन प्रतिदिन है।

यह ऑर्डर LSTK-2 पैकेज के तहत Syngas Purification Plant के लिए दिया गया है। इसके तहत BHEL डिजाइन, इंजीनियरिंग, उपकरणों की सप्लाई, सिविल वर्क, एरेक्शन, कमीशनिंग और ऑपरेशन व मेंटेनेंस (O&M) की जिम्मेदारी संभालेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें