BHEL ने Q2 में किया सरप्राइज, घाटे का था अनुमान लेकिन हुआ 96.7 करोड़ का मुनाफा

BHEL Q2 Results: पिछले वर्ष की इसी तिमाही में अन्य आय में गिरावट के बावजूद BHEL ने इस तिमाही में नेट प्रॉफिट हासिल किया है। BHEL ने पिछले वर्ष इसी तिमाही में ₹58.3 करोड़ का शुद्ध घाटा दर्ज किया था। तिमाही के दौरान रेवेन्यू ₹6584 करोड़ रहा, जो ₹6,002 करोड़ के पोल से अधिक है

अपडेटेड Oct 28, 2024 पर 3:54 PM
Story continues below Advertisement
सरकारी कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है।

BHEL Q2 Results: सरकारी कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी ने 96.7 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। दिलचस्प बात यह है कि बाजार ने सितंबर तिमाही में कंपनी को करीब ₹100 करोड़ का घाटा होने की उम्मीद जताई थी। उम्मीद से विपरीत नतीजों का असर कंपनी के शेयरों पर भी दिखा। कंपनी के शेयरों में आज 6.11 फीसदी की तेजी आई है और यह BSE पर 230.20 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

कैसे रहे BHEL के नतीजे

पिछले वर्ष की इसी तिमाही में अन्य आय में गिरावट के बावजूद BHEL ने इस तिमाही में नेट प्रॉफिट हासिल किया है। BHEL ने पिछले वर्ष इसी तिमाही में ₹58.3 करोड़ का शुद्ध घाटा दर्ज किया था। तिमाही के दौरान रेवेन्यू ₹6584 करोड़ रहा, जो सीएनबीसी-टीवी18 के ₹6,002 करोड़ के पोल से अधिक है।


BHEL के सेगमेंट्स में पावर सेगमेंट का रेवेन्यू पिछले वर्ष की समान तिमाही के ₹4073 करोड़ की तुलना में बढ़कर ₹5028.8 करोड़ हो गया, जबकि इंडस्ट्री सेगमेंट का रेवेन्यू पिछले वर्ष की समान तिमाही के ₹1052 करोड़ से बढ़कर ₹1556 करोड़ हो गया।

सितंबर तिमाही में BHEL का EBITDA पॉजिटिव ₹275 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल EBITDA में ₹153.3 करोड़ का घाटा हुआ था। सीएनबीसी-टीवी18 पोल में भी EBITDA में ₹153.3 करोड़ का घाटा होने का अनुमान लगाया गया था। इस दौरान EBITDA मार्जिन 4.2 फीसदी रहा।

BHEL के शेयरों पर ब्रोकरेज की राय

BHEL पर कवरेज करने वाले 17 एनालिस्ट्स में से पांच ने "Buy" रेटिंग दी है, दो ने "होल्ड" कहा है, जबकि उनमें से 10 ने "sell" की सिफारिश की है। BHEL की संभावनाओं को लेकर एनालिस्ट्स की राय बंटी हुई है। नुवामा ने शेयर पर ₹425 का टारगेट रखा है, नोमुरा और एचएसबीसी ने कंपनी पर ₹61 और ₹72 का टारगेट रखा है। बता दें कि शेयर अभी भी ₹335 के अपने रिकॉर्ड हाई से 29% नीचे है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।