सरकारी कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के शेयरहोल्डर्स के लिए 8 जनवरी का दिन बेहद खराब साबित हुआ। शेयर BSE पर 10.34 प्रतिशत गिरावट के साथ 272.30 रुपये पर बंद हुआ। दिन में यह पिछले बंद भाव से लगभग 14 प्रतिशत तक टूटकर 261.40 रुपये के लो तक गया था। भारी बिकवाली की वजह एक रिपोर्ट है, जिसमें कहा गया है कि भारत, सरकारी कॉन्ट्रैक्ट के लिए बोली लगाने वाली चीनी कंपनियों पर लगी पाबंदियों को खत्म करने की योजना बना रहा है।
