Get App

Jio IPO: 'जियो ने फाइल किए 7220 पेटेंट एप्लिकेशन', आकाश अंबानी ने कहा- ग्लोबल टॉप 20 में शामिल इकलौती भारतीय कंपनी

Jio IPO: आईपीओ से पहले Jio Platforms की टेक्नोलॉजी क्षमता की एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि सामने आई है। कंपनी ने 7,220 पेटेंट आवेदन दाखिल किए हैं और WIPO की ग्लोबल टॉप 20 पेटेंट आवेदक कंपनियों में जगह बनाने वाली इकलौती भारतीय कंपनी है। कंपनी के चेयरमैन आकाश अंबानी के मुताबिक, कंपनी की टेक्नोलॉजी को विकसित करने में 12,000 से ज्यादा इंजीनियर जुटे हैं।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 15, 2026 पर 5:56 PM
Jio IPO: 'जियो ने फाइल किए 7220 पेटेंट एप्लिकेशन', आकाश अंबानी ने कहा- ग्लोबल टॉप 20 में शामिल इकलौती भारतीय कंपनी
आकाश अंबानी ने कहा कि Jio ने अपनी टेक्नोलॉजी खुद डेवलप करने पर जोर दिया है।

Jio IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के चेयरमैन आकाश अंबानी का कहना है कि ने 7,220 पेटेंट आवेदन दाखिल किए हैं। ये दुनिया की उन टॉप 20 कंपनियों में शामिल इकलौती भारतीय कंपनी है, जिन्होंने वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑर्गनाइजेशन (WIPO) की पेटेंट कोऑपरेशन ट्रीटी रैंकिंग में जगह बनाई है।

Jio Platforms की ओर से IPO के लिए रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) दाखिल करने के एक दिन बाद आकाश अंबानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही। उन्होंने बताया कि कंपनी की टेक्नोलॉजी को डेवलप करने में 12,000 से ज्यादा इंजीनियरों की टीम लगी हुई है।

अपनी टेक्नोलॉजी पर जोर दे रही है Jio

आकाश अंबानी ने कहा कि Jio ने अपनी टेक्नोलॉजी खुद डेवलप करने पर जोर दिया है। इससे कंपनी को बाहरी टेक्नोलॉजी प्रोवाइडर्स पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना पड़ता।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें