BHEL Shares: 73% तक गिर सकता है सरकारी कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज ने दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या है वजह

BHEL Share Price: सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स (BHEL) के शेयरों को ब्रोकरेज फर्म इनवेस्टेक (Investec) ने बेचने की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने कंपनी के दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद जारी एक रिपोर्ट में यह आशंका जताई है। इनवेस्टेक क मानें तो इस शेयर में मौजूदा स्तर से करीब 73–74% तक की गिरावट आ सकती है

अपडेटेड Jan 20, 2026 पर 5:13 PM
Story continues below Advertisement
BHEL Share Price: पिछले एक साल में हालांकि BHEL का शेयर करीब 21% चढ़ा है

BHEL Share Price: सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स (BHEL) के शेयरों को ब्रोकरेज फर्म इनवेस्टेक (Investec) ने बेचने की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने कंपनी के दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद जारी एक रिपोर्ट में यह आशंका जताई है। इनवेस्टेक क मानें तो इस शेयर में मौजूदा स्तर से करीब 73–74% तक की गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही इनवेस्टेक, BHEL के शेयर पर सबसे अधिक नेगेटिव रुख रखने वाली ब्रोकरेज फर्म बन गई है।

कारोबार के अंत में BHEL के शेयर 4.92 फीसदी गिरकर 250.15 रुपए पर बंद हुए हैं। पिछले एक महीने में इस सरकारी कंपनी के शेयर 11.25 फीसदी तक टूट चुके हैं। वहीं अगर पिछले एक साल का प्रदर्शन देखें तो इसमें 14.17 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।

इनवेस्टेक ने मंगलवार 20 जनवरी को जारी अपनी रिपोर्ट में ने BHEL पर ‘Sell’ की रेटिंग दोहराते हुए 70 रुपये का टारगेट प्राइस बरकरार रखा। यह स्तर सोमवार के क्लोजिंग प्राइस 263 रुपये से काफी नीचे है। ब्रोकरेज के मुताबिक, हालिया Q3 नतीजों के बाद भी कंपनी की बुनियादी चुनौतियां बनी हुई हैं।


सप्लाई चेन और एक्जीक्यूशन पर चिंता

इनवेस्टेक ने कहा कि उसका नेगेटिव रुख मुख्य रूप से एक्जिक्यूशन टाइमलाइन पूरी करने की क्षमता को लेकर है। ब्रोकरेज के अनुसार, “FY2016 से FY2023 के बीच कमजोर ऑर्डर फ्लो के चलते कई थर्मल पावर कंपोनेंट सप्लायर्स ने कारोबार बंद कर दिया या बाजार से बाहर हो गए। यहां तक कि BHEL ने भी पिछले 10 सालों में कई कंपोनेंट्स की इन-हाउस मैन्युफैक्चरिंग बंद की है।”

कोटक का रुख भी नेगेटिव

भेल के शेयरों का दूसरा बड़ा नेगेटिव रुख कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज का है। कोटक ने इस शेयर को ‘Sell’ की रेटिंग के साथ 120 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह इस शेयर में मौजूदा स्तर से करीब 55% तक की गिरावट की संभावना जताता है।

कोटक ने वित्त वर्ष 2028 के लिए BHEL के EPS अनुमान में 15% की कटौती की है। इसकी वजह कमजोर एक्जीक्यूशन गति, ग्रॉस मार्जिन अनुमानों में मामूली कटौती, और वेतन आयोग से जुड़े कर्मचारी खर्च में संभावित बढ़ोतरी को बताया गया है। कोटक ने यह भी चेतावनी दी कि तिमाही आधार पर इन्वेंट्री लेवल ऊंचे बने हुए हैं, जो दिसंबर तिमाही में दिखी ‘अन्य आय’ की स्थिरता पर जोखिम पैदा कर सकते हैं।

लंबे समय से कमजोर मार्जिन

जेपी मॉर्गन ने भी BHEL के मार्जिन प्रोफाइल पर चिंता जताई है। जेपी मॉर्गन के मुताबिक, वित्त वर्ष 2014 से वित्त वर्ष 2025 के दौरान BHEL का औसत EBITDA मार्जिन सिर्फ 2.1% रहा है, जबकि वित्त वर्ष 2021 में यह -18% तक गिर गया था।

ब्रोकरेज ने कहा कि कोविड के बाद भले ही BHEL ने कोयला आधारित पावर प्लांट्स के अधिकांश ऑर्डर जीते हों, लेकिन घाटे में एक्जिक्यूशन का लंबा ट्रैक रिकॉर्ड निवेशकों को सतर्क रहने का संकेत देता है। इसके अलावा, कई कॉन्ट्रैक्ट्स में भुगतान शर्तें कठिन हैं, जिससे मुनाफे पर दबाव आ जाता है और वर्किंग कैपिटल की जरूरत इन्वेंट्री, कॉन्ट्रैक्ट एसेट्स और रिसीवेबल्स के रूप में बढ़ जाती है।

Nuvama का बुलिश नजरिया

हालांकि, सभी ब्रोकरेज BHEL के नतीजों को लेकर निराश नहीं हैं। ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने स्टॉक पर ‘Buy’ की रेटिंग बनाए रखते हुए इसके लिए 353 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह मौजूदा स्तर से करीब 34% की तेजी की संभावना दिखाता है।

नुवामा का मानना है कि वित्त वर्ष 2026 में “किचन सिंकिंग” के बाद, वित्त वर्ष 2027 BHEL के लिए टर्नअराउंड ईयर साबित हो सकता है। ब्रोकरेज के मुताबिक, लेगेसी समस्याओं से मुक्ति और ऑपरेटिंग लीवरेज की शुरुआत से कंपनी के प्रदर्शन में सुधार आ सकता है।

Q3 नतीजों के बाद शेयर का हाल

BHEL ने सोमवार को अपने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए थे। भले ही नतीजे सालाना आधार पर बेहतर रहे हों, लेकिन वे एनालिस्ट्स के कंसेंसस अनुमानों से काफी कमजोर रहे। नतीजों के तुरंत बाद शेयर में करीब 3% तक की गिरावट आई थी, हालांकि बाद में रिकवरी के साथ स्टॉक करीब 1% की गिरावट के साथ 263 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक साल में हालांकि BHEL का शेयर करीब 21% चढ़ा है।

यह भी पढ़ें- Vedanta Share Price: तीन महीने में 44% उछला वेदांता, क्या आगे भी बनी रहेगी तेजी? जानिए ब्रोकरेज की राय

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।