भेल के शेयरों में 4 नवंबर को बाजार खुलते ही पंख लग गए। इसकी वजह कपनी को अदाणी पावर से मिला बड़ा ऑर्डर है। भेल को 20,000 से 28,000 करोड़ रुपये तक के ऑर्डर मिले हैं। इस खबर से भेल का शेयर बाजार खुलते ही भागने लगा। एक समय यह 6 फीसदी तक चढ़ गया था। बाद में तेजी थोड़ी सुस्त पड़ी। 11:45 बजे शेयर 5.53 फीसदी के उछाल के साथ 422.20 रुपये पर चल रहा था।
