आज शाम 5 बजे आर्थिक मुद्दे पर बड़े ऐलान, Economic Stimulus मुमकिन

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज शाम 5 बजे आर्थिक मुद्दे से जुड़े बड़े ऐलान संभव है

अपडेटेड Aug 23, 2019 पर 5:30 PM

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज शाम 5 बजे आर्थिक मुद्दे से जुड़े बड़े एलान संभव है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण बड़े ऐलान करने वाली हैं। इसके साथ ही अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों की शुरुआत हो सकती है। शाम 5 बजे वित्त मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी इसमें इकोनॉमी को पटरी पर लाने के लिए बड़े एलान संभव हैं। इसमें ऐसे एलान की संभावना कम है जिसका असर सरकारी खजाने पर पड़े।

सूत्रों के मुताबिक आर्थिक राहत पैकेज के बजाय गैर आर्थिक राहत पर जोर होगा। FPIs को सरचार्ज से राहत देने के एलान की अटकलें हैं। सुबह से वित्त मंत्री की सचिवों के साथ कई दौर की बैठकें हो चुकी है। सूत्रों को मुताबिक बैठक से पहले अधिकारियों ने PMO में प्रजेंटेशन दिया है। PMO ने फाइनेंशियल मार्केट और इंफ्रा पर सुझाव दिए हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।