HDFC AMC में हुई 800 करोड़ रुपये की बड़ी ब्लॉक डील, जानिये किस ग्रुप ने खरीदी हिस्सेदारी

यतिन मोता ने सूत्रों के हवाले से कहा कि आज एचडीएफसी एएमसी में 50 लाख शेयरों का सौदा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक खुद एचडीएफसी लिमिटेड ने एचडीएफसी एएमसी में ये शेयर खरीदे हैं। एचडीएफसी द्वारा 50 लाख शेयर 1600 रुपये प्रति शेयर के भाव से खरीदे गये हैं। एचडीएफसी एएमसी में इस खरीदारी के बाद एचडीएफसी लिमिटेड की हिस्सेदारी ढाई परसेंट बढ़ जायेगी

अपडेटेड Mar 20, 2023 पर 5:00 PM
Story continues below Advertisement
HDFC Limited ने HDFC AMC में 50 लाख शेयर खरीदें हैं और सौदे का मूल्य 800 करोड़ रुपये के करीब है, ऐसा सूत्रों ने कहा है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज बाजार में सेकंड हाफ के दौरान एक बड़ी डील होती हुई दिखाई दी। ये डील एचडीएफसी ग्रुप (HDFC Group) में होती हुई नजर आई। एचडीएफसी ग्रुप की एक कंपनी एचडीएफसी एएमसी (HDFC AMC) में बड़ी डील हुई। हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ को एक्सक्लूसिव सूत्रों से जानकारी मिली कि HDFC AMC में आज 800 करोड़ रुपये की डील हुई है। इस कंपनी के 800 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे गये हैं। सूत्र बता रहें है कि स्वयं एचडीएफसी लिमिटेड (HDFC Limited) ने इस कंपनी में शेयर खरीदे हैं। इस तरह एचडीएफसी ने अपने ग्रुप की कंपनी में ही हिस्सेदारी बढ़ाई है। हालांकि एचडीएफसी या एचडीएफसी एएमसी की तरफ से इस खबर पर कोई पुष्टि नहीं की गई है।

    सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने सूत्रों के हवाले से कहा कि आज एचडीएफसी एएमसी में 50 लाख शेयरों का सौदा होता हुआ दिखाई दिया है। सूत्रों ने बताया है कि एचडीएफसी एएमसी में ये शेयर खुद एचडीएफसी लिमिटेड ने खरीदे हैं। ये 50 लाख शेयर 1600 रुपये प्रति शेयर के भाव से खरीदे गये हैं। इस खरीदारी के बाद एचडीएफसी एएमसी में HDFC Limited की हिस्सेदारी ढाई प्रतिशत बढ़ जायेगी।

    बाजार में गिरावट के बावजूद डीलिंग रूम्स में इस बैंकिंग और फार्मा स्टॉक में हुई जोरदार खरीदारी


    यतिन ने आगे कहा कि हमारी जानकारी के मुताबिक एचडीएफसी लिमिटेड ने ही ये शेयर लिये हैं। एचडीएफसी लिमिटेड ने ये शेयर एक लीडिंग एफआईए की तरफ से खरीदे हैं। जहां तक औपचारिक टिप्पणी की बात है तो हमारी इस खबर पर एचडीएफसी लिमिटेड ने कोई टिप्पणी नहीं की है। उन्होंने इस खबर की पुष्टि या खंडन दोनों नहीं किया है।

    सीएनबीसी-आवाज़ द्वारा कई बार संपर्क करने के बाद भी कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की गई है। लेकिन जो सूत्रों से पता चला है कि HDFC AMC में एचडीएफसी लिमिटेड ने 50 लाख शेयर खरीदें हैं। इस सौदे का मूल्य करीब 800 करोड़ रुपये है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।