बाजार में गिरावट के बावजूद डीलिंग रूम्स में इस बैंकिंग और फार्मा स्टॉक में हुई जोरदार खरीदारी

Axis Bank पर आज डीलिंग रूम्स में डीलर्स ने खरीदारी करने की सलाह दी है। डीलर्स ने इसमें BTST रणनीति यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाने की राय दी है। उन्होंने इसके लिए 845-855 रुपये का टारगेट तय किया है। डीलर्स के मुताबिक बैंकिंग शेयरों में बाउंस बैक का अनुमान के चलते डीलर्स ने खरीदारी की सलाह दी है

अपडेटेड Mar 20, 2023 पर 11:21 PM
Story continues below Advertisement
Biocon के रूप में डीलर्स ने दूसरे स्टॉक में खरीदारी करवाई है। उनका कहना है कि इसमें पोजीशनल लक्ष्य 215-225 रुपये के दिखाई दे सकते हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वैश्विक बैंकिंग संकट की चिंता बाजार पर हावी होती हुई दिखाई दी। 250 अंकों की गिरावट के साथ निफ्टी 16900 के नीचे फिसल गया। आज RIL, इंफोसिस, HDFC बैंक और TCS ने बाजार पर सबसे ज्यादा दबाव बनाया।। सोने में रिकॉर्ड तेजी नजर आई। MCX पर सोना 60 हजार के पार निकल गया। सोने की बढ़ी हुई कीमतों से गोल्ड फाइनेंस कंपनियों के शेयरों में रौनक नजर आई। MUTHOOT FINANCE वायदा का टॉप गेनर बना। ऐसे मे आज बाजार में ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स में इन दो स्टॉक्स में जोरदार एक्शन देखने को मिली। इसमें एक्सिस बैंक में BTST करने की सलाह दी है। जबकि बायोकॉन में पोजीशनल खरीदारी की राय दी है।

    Axis Bank

    सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने इस स्टॉक में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने इसमें BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 845-855 रुपये का लक्ष्य दिया है। डीलर्स का कहना है कि बैंकिंग शेयरों में बाउंस बैक का अनुमान है। लिहाजा डीलर्स ने खरीदारी की राय दी है।

    Biocon


    दूसरे स्टॉक के रूप में आज डीलर्स ने इस स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि घरेलू फंड्स ने आज इस स्टॉक में खरीदारी की है। इसमें पोजीशनल लक्ष्य 215-225 रुपये के दिखाई दे सकते हैं। ये शेयर सपोर्ट के करीब कामकाज कर रहा है।

    बाजार में फिर हावी हुई बिकवाली, तेल कंपनी के शेयर का सस्ता ऑप्शन करायेगा जोरदार कमाई

    बता दें कि सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

    (डिस्क्लोजर:  Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।