बाजार में बिकवाली एक बार फिर हावी हो गई है। इंट्राडे में निफ्टी 16900 के नीचे फिसल गया। बैंक निफ्टी में भी कमजोरी नजर आई है। निफ्टी में बीपीसीएल, कोटक महिंद्रा बैंक, डिवीस लैब और डीआरएल के शेयर हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। जबकि रिलायंस, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और टीसीएस के शेयर लाल निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। एफएंडओ में गिरावट में कारोबार करने वाले शेयरों में अदाणी एंटरप्राइजेज, चंबल फर्टिलाइजर्स, कोफोर्ज, पिरामल एंटरप्राइजेज बजाज फिनसर्व, मैक्स फाइनेंशियल आदि शामिल रहे। ऐसे में आज सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में पहली बार sharadmishra.com के शरद मिश्रा जुड़े। शरद ने फ्यूचर में शानदार कॉल्स और एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया।
निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 16900, 17000 और 17100 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 17000, 16900 और 16800 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 39200, 39300 और 39500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 39200, 39100 और 39000 के स्तर पर नजर आये।
sharadmishra.com के शरद मिश्रा के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Gail Future : खरीदें - 111 रुपये, टारगेट - 115 रुपये, स्टॉपलॉस - 109 रुपये
BPCL Future : खरीदें - 358 रुपये, टारगेट -370 रुपये, स्टॉपलॉस - 349 रुपये
Kotak Mahindra Bank: मार्च की 1700 की कॉल खरीदें- 23 रुपये, टारगेट- 38 से 45 रुपये, स्टॉपलॉस - 18 रुपये
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए शरद मिश्रा ने कहा कि उन्होंने HPCL पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि HPCL के मार्च की एक्सपायरी वाली 245 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शरद मिश्रा ने कहा कि इसमें 6.10 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 7/8/11 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 3 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )
(डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)