प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फुटकर एवं थोक व्यापार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रमों (Micro, Small and Medium Enterprises(MMSME) के तहत लाने के फैसले को शनिवार को ऐतिहासिक बताया और कहा कि उनकी सरकार इस वर्ग को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
फुटकर एवं थोक व्यापार को MSME के तहत लाने के फैसले के कारण फुटकर और थोक व्यापारियों को भी बैंकों तथा वित्तीय संस्थानों से प्राथमिकता प्राप्त श्रेणी में कर्ज उपलब्ध हो सकेगा।