Credit Cards

निफ्टी में 24,650-24,800 पर बड़ा रजिस्टेंस, इस समय बाजार आपको दोनों तरफ फंसा रहा- अनुज सिंघल

बाजार में कल ठीक रजिस्टेंस से रिवर्सल आया। निफ्टी में 24,650-24,800 पर बड़ा रजिस्टेंस है। 10 और 20 DEMA 24,650-24,800 के बीच में है। बड़ी वाली शॉर्ट कवरिंग के लिए 24,800 के ऊपर बंद होना जरूरी है। दिक्कत ये है कि इस रैली में बिल्कुल भरोसा नहीं है। FIIs के शॉर्ट्स इतने मुनाफे में हैं कि वो डरने वाले नहीं हैं। मार्केट ऊपर जाए या नीचे, FIIs सिर्फ बेच रहे हैं

अपडेटेड Aug 13, 2025 पर 8:29 AM
Story continues below Advertisement
इस बाजार में पैसा बचाना ज्यादा जरूरी है। पैसा बचाएंगे तभी ट्रेंडिंग मार्केट में कमाएंगे। इस समय बाजार आपको दोनों तरफ फंसा रहा है।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

बाजार में कल ठीक रजिस्टेंस से रिवर्सल आया। निफ्टी में 24,650-24,800 पर बड़ा रजिस्टेंस है। 10 और 20 DEMA 24,650-24,800 के बीच में है। बड़ी वाली शॉर्ट कवरिंग के लिए 24,800 के ऊपर बंद होना जरूरी है। दिक्कत ये है कि इस रैली में बिल्कुल भरोसा नहीं है। FIIs के शॉर्ट्स इतने मुनाफे में हैं कि वो डरने वाले नहीं हैं। मार्केट ऊपर जाए या नीचे, FIIs सिर्फ बेच रहे हैं। हमारे लिए सबसे अच्छी बात है कि घरेलू लिक्विडिटी बरकरार है। MF डेटा दिखाता है कि रिटेल हर गिरावट पर खरीद रहा है। ऐसे में चुनिंदा शेयरों में रहना थोड़ा बेहतर होगा। इंडेक्स में फिलहाल के लिए कोई पोजीशनल ट्रेड नहीं है। अगर दोनों तरफ ट्रेड कर सकते हैं तो ठीक है।

बाजार: आज के संकेत

भारत में रिटेल महंगाई 8 साल के निचले स्तर पर पहुंचा। महीने दर महीने आधार पर जुलाई रिटेल महंगाई 2.10% से घटकर 1.55% पर पहुंचा। इस बीच अमेरिका में भी महंगाई के मोर्चे पर राहत मिली। US में 2.8% अनुमान के मुकाबले रिटेल महंगाई दर 2.7% रही। US में कोर महंगाई दर 3% अनुमान के मुकाबले 3.1% रही। US में कोर महंगाई दर 6 महीने की ऊंचाई पर पहुंचा।


भारत के साथ ट्रेड डील पर US ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट का बयान आया। कई बड़ी ट्रेड डील अब भी पूरी होनी बाकी है। स्विट्जरलैंड और भारत के साथ बड़ी डील बाकी है। अमेरिका से ट्रेड डील में भारत थोड़ा अड़ियल है। अक्टूबर तक भारत के साथ ट्रेड डील होने की संभावना है।

आज दो एक्सपायरी के बीच का sandwich सेशन है। बुधवार ज्यादातर ट्रेंडिंग सेशन के लिए जाना जाता है। आज देखते हैं कि ऊपर का ट्रेंडिंग सेशन होता है या नीचे का।

बाजार: इस बाजार में क्या करें?

इस बाजार में पैसा बचाना ज्यादा जरूरी है। पैसा बचाएंगे तभी ट्रेंडिंग मार्केट में कमाएंगे। इस समय बाजार आपको दोनों तरफ फंसा रहा है। अगर सोमवार वाला लॉन्ग ज्यादा लेकर गए तो कल सजा मिली। अगर कल वाला शॉर्ट लेकर गए होंगे तो आज सजा मिलेगी। स्टॉक स्पेसिफिक ट्रेंड्स बहुत शानदार हैं। उदाहरण: पिछले हफ्ते हमने Paytm की बात की थी। आज वहां आपको अपनी मर्जी के मुताबिक मुनाफा बुक करने को मौका मिलेगा। ये बाजार इंडेक्स में दोनों तरफ छोटे ट्रेड्स ढूंढने का है, लेकिन स्टॉक स्पेसिफिक ट्रेड्स में कैरी करने में मोटा पैसा बना है। एक और उदाहरण है PG इलेक्ट्रोप्लास्ट का, अगर शॉर्ट में बने रहे तो बड़ा मुनाफा बना होगा। अब नतीजों का मौसम खत्म होने वाला है। एक संभावना है कि बाजार का सबसे खराब दौर खत्म हो जाए। नई मंदी अब 24,100 के नीचे बंद होने पर ही आएगी। 23,000-24,000 तक की किसी भी गिरावट निवेश के लिए शानदार मौका होगा।

निफ्टी पर रणनीति

पहला रजिस्टेंस 24,600-24,650 (ऑप्शंस जोन) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24,650-24,800 (10 और 20 DEMA) पर है। वहीं पहला सपोर्ट: 24,450-24,500 (ऑप्शंस जोन) पर है। बड़ा सपोर्ट 24,350-24,400 (हाल का low) पर आया । पहले घंटे इंतजार करें और देखें कि क्या रैली टिक रही है ?आज पहले से तय कोई ट्रेड काम नहीं करेगा। 10 बजे के बाद मार्केट एक ट्रेंडिंग मूव दे सकता है।

बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी

पहला रजिस्टेंस 55,450-55,550 (10 DEMA) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 55,850-55,950 (20 DEMA) पर है। पहला सपोर्ट 54,800-54,900 पर है। बड़ा सपोर्ट 54,400-54,500 पर है। बैंक निफ्टी बेहद volatile और untradable है।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।