अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज
अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज
बाजार एक बेसिक रेंज में रहा है। निफ्टी के लिए 24,400-25,000 की बड़ी रेज है। निफ्टी के लिए 24,600-24,850 की छोटी रेंज है। एफआईआई हर तेजी पर बिकवाली कर रहे हैं और शॉर्ट्स बढ़ा रहे हैं। FIIs ने शुक्रवार को भी और शॉर्ट्स जोड़े है। FIIs के नेट शॉर्ट्स अब 93% पर हैं। बड़ा सवाल ये है कि अच्छी खबरों पर भी कवरिंग क्यों नहीं हो रही?GST कटौती पहले से ही इकोनॉमी में असर दिखा रही है। ज्यादातर कार कंपनियों ने वीकेंड में कीमतों में कटौती का एलान किया। वीकेंड का सबसे बड़ा डेवलपमेंट ट्रंप का बयान और PM मोदी का ट्वीट था। ये देखना होगा कि क्या बाजार इसका पॉजिटिव जवाब देता है। निफ्टी को लगातार 2-3 दिनों तक दिन के हाई पर बंद होना होगा।
बाजार: इस हफ्ते के संकेत
बड़ा सवाल: क्या अमेरिका-भारत के रिश्ते सुधरेंगे? देखना होगा कि ट्रेड डील पर कितनी बात बढ़ती है। नवारो और लुटनिक के बयानों ने काफी नुकसान किया है। आज सुबह भी बेसेंट ने कहा कि रूस से तेल लेने वालों पर और टैरिफ लगाना होगा। ऐसे में ट्रंप के सिर्फ एक बयान से शायद बाजार ज्यादा उत्साहित नहीं होगा। आज IT शेयरों की चाल देखनी होगी। शुक्रवार को IT शेयरों में एक डर था। बाजार के दोनों सबसे बड़े इंडेक्स नहीं चल रहे हैं। निफ्टी IT और बैंक निफ्टी दोनों काफी कमजोर हो गए हैं। सिर्फ ऑटो और FMCG शेयर चल रहे हैं। FIIs की बिकवाली लगातार कायम है। इस हफ्ते US फेड की ब्याज दरों पर बैठक भी है
बाजार: क्या हो रणनीति?
इस समय ट्रेडिंग से थोड़ा ऊपर उठने की जरूरत है। बाजार में इस समय निवेश में शानदार मौके हैं। हर गिरावट पर निफ्टी और बैंक निफ्टी का ETF लेना है। निफ्टी को अभी एक रेंज में स्मार्ट तरीके से ट्रेड करना है। शुक्रवार को बाजार ने दो शानदार ट्रेड्स दिए। हमारे लिए सोमवार ज्यादातर एक अच्छा दिन रहता है। अगर 24,850 फेल नहीं हुआ तो 25,000 भी संभव है। इस समय जरूरी है कि घरेलू इकनॉमी से जुड़े शेयरों में रहें। ऑटो, FMCG, रिटेल में अब गिरावट में खरीदारी करें। बैंक निफ्टी में 53,500-54,000 का make or break जोन है। अगर बाजार में मौका दिखे तो शॉर्ट भी करें। दोनों तरफ अगर ट्रेड ले सकते हैं तो बाजार शानदार है।
निफ्टी पर रणनीति
पहला रजिस्टेंस 24,800-24,850 (50 DEMA, शुक्रवार का हाई) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 24,900-24,950 (पिछले हफ्ते का हाई) पर है। पहला सपोर्ट 24,650-24,700 (10 DEMA) पर है। बड़ा सपोर्ट 24,550-24,600 (ऑप्शन जोन) पर रहा। ट्रेड के लिए शुरुआती 30-45 मिनट इंतजार करें। शुक्रवार की तरह आज पहले से सोची हुई ट्रेड काम नहीं करेगी।
निफ्टी बैंक पर रणनीति
निफ्टी बैंक को 54,500 करना होगा और वहां कुछ समय बिताना भी होगा। अभी तो निफ्टी बैंक में कोई रैली टिक नहीं रही है। पहला रजिस्टेंस 54,300-54,500 पर रहा जबकि बड़ा रजिस्टेंस 54,600-54,800 पर है। पहला सपोर्ट 53,800-54,000 पर है। बड़ा सपोर्ट 53,500-53,700 पर रहा।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।