Get App

निफ्टी के लिए 24,400-25,000 की बड़ी रेज, क्या बदलेगी ट्रंप और मोदी के बयानों के बाद बाजार की चाल

बाजार एक बेसिक रेंज में रहा है। निफ्टी के लिए 24,400-25,000 की बड़ी रेज है। निफ्टी के लिए 24,600-24,850 की छोटी रेंज है। एफआईआई हर तेजी पर बिकवाली कर रहे हैं और शॉर्ट्स बढ़ा रहे हैं। FIIs ने शुक्रवार को भी और शॉर्ट्स जोड़े है। FIIs के नेट शॉर्ट्स अब 93% पर हैं। बड़ा सवाल ये है कि अच्छी खबरों पर भी कवरिंग क्यों नहीं हो रही

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 08, 2025 पर 9:13 AM
निफ्टी के लिए 24,400-25,000 की बड़ी रेज, क्या बदलेगी ट्रंप और मोदी के बयानों के बाद बाजार की चाल
निफ्टी बैंक को 54,500 करना होगा और वहां कुछ समय बिताना भी होगा। अभी तो निफ्टी बैंक में कोई रैली टिक नहीं रही है।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

बाजार एक बेसिक रेंज में रहा है।  निफ्टी के लिए 24,400-25,000 की बड़ी रेज है। निफ्टी के लिए 24,600-24,850 की छोटी रेंज है। एफआईआई हर तेजी पर बिकवाली कर रहे हैं और शॉर्ट्स बढ़ा रहे हैं। FIIs ने शुक्रवार को भी और शॉर्ट्स जोड़े है। FIIs के नेट शॉर्ट्स अब 93% पर हैं। बड़ा सवाल ये है कि अच्छी खबरों पर भी कवरिंग क्यों नहीं हो रही?GST कटौती पहले से ही इकोनॉमी में असर दिखा रही है। ज्यादातर कार कंपनियों ने वीकेंड में कीमतों में कटौती का एलान किया। वीकेंड का सबसे बड़ा डेवलपमेंट ट्रंप का बयान और PM मोदी का ट्वीट था। ये देखना होगा कि क्या बाजार इसका पॉजिटिव जवाब देता है। निफ्टी को लगातार 2-3 दिनों तक दिन के हाई पर बंद होना होगा।

बाजार: इस हफ्ते के संकेत

बड़ा सवाल: क्या अमेरिका-भारत के रिश्ते सुधरेंगे? देखना होगा कि ट्रेड डील पर कितनी बात बढ़ती है। नवारो और लुटनिक के बयानों ने काफी नुकसान किया है। आज सुबह भी बेसेंट ने कहा कि रूस से तेल लेने वालों पर और टैरिफ लगाना होगा। ऐसे में ट्रंप के सिर्फ एक बयान से शायद बाजार ज्यादा उत्साहित नहीं होगा। आज IT शेयरों की चाल देखनी होगी। शुक्रवार को IT शेयरों में एक डर था। बाजार के दोनों सबसे बड़े इंडेक्स नहीं चल रहे हैं। निफ्टी IT और बैंक निफ्टी दोनों काफी कमजोर हो गए हैं। सिर्फ ऑटो और FMCG शेयर चल रहे हैं। FIIs की बिकवाली लगातार कायम है। इस हफ्ते US फेड की ब्याज दरों पर बैठक भी है

बाजार: क्या हो रणनीति?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें