Big Stock Today: निफ्टी बैंक एक्सपायरी पर बाजार में दबाव दिखा और सेंसेक्स, निफ्टी दोनों ही गिरावट के साथ बंद हुए। सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा आज का बड़ा फैक्टर निफ्टी बैंक होगा। निफ्टी बैंक में 500 से 1000 अंकों की रैली बाकी है। कल निफ्टी बैंक ने अहम स्तर को बचाया। अगर 51,500 के ऊपर निकले तो 52,000 की चाल संभव है। अगले हफ्ते तक निफ्टी नया शिखर भी बना सकता है। फेड की बैठक से पहले निफ्टी में नया शिखर संभव है। आज का गैपअप फेल हुआ तो ये रणनीति काम नहीं करेगी। वहीं बिग स्टॉक्स के तौर पर अनुज सिंघल ने कुछ ऐसे शेयरों का चुनाव किया है जिनमें पूरे दिन हचलच देखने को मिल सकती हैं। तो आइए डालते है उनके बिग स्टॉक्स पर एक नजर।
