बाजार में निचले स्तर से शानदार रिकवरी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 360 अंकों की तेजी दिखा रहा है जबकि निफ्टी 23700 के पार कामकाज कर रहा है।ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।
अनुज सिंघल ने कहा कि फार्मा सबसे मजबूत सेक्टर है। पिछले 4 दिन से शेयर में मोमेंटम देखने को मिला। 200 DMA सपोर्ट से अच्छी खरीदारी रही। 20 DEMA और 50 DMA भी पार हुआ है। शेयर करीब दोगुनी डिलिवरी खरीदारी रही। लगातार तीसरे दिन लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिल रही है। जिसके चलते एल्केम लैब अनुज सिंघल के रडार पर है।
अनुज सिंघल ने कहा कि COROMANDEL का शेयर में शानदार मोमेंटम के साथ कामकाज कर रहा है। लगातार दूसरे महीने तेजी है। चार महीने की रेंज पार हुई है। 7 साल का राइजिंग चैनल पार हो रहा है। दो दिन से अच्छी डिलिवरी खरीदारी रही। भाव नए शिखर पर पहुंचे है। वायदा में मजबूत लॉन्ग बने। बजट से पहले ऐसे स्टॉक्स में रैली देखने को मिलती है। जिसके चलते COROMANDEL अनुज सिंघल के रडार पर है।
फोकस में इंटरग्लोब एविएशन (GREEN)
OMCs ने ATF के दाम घटाए है जिसके चलते इस स्टॉक में आज एक्शन देखने को मिल सकता है। ATF 11400 प्रति किलो लीटर सस्ता हुआ। हमारे पसंदीदा शेयरों में से एक रहा है। 2025 में भी अच्छे रिटर्न की उम्मीद है।
फोकस में ओबेरॉय रियल्टी (GREEN)
मुंबई की रियल्टी कंपनियों की री-रेटिंग की है। महाराष्ट्र चुनावों के बाद से री-रेटिंग देखने को मिली। नई सरकार में इन्फ्रा की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद है। टेक्निकल चार्ट पर भी शेयर बेहद मजबूत रहा। सभी मूविंग एवरेज के ऊपर और शेयर नए शिखर के करीब है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।