Big stocks : अनुज सिंघल के सुझाए इन शेयरों में जोरदार एक्शन, न चूके नजर

सीएनबीसी आवाज़ के मैनेजिंग अडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि ABB आज का स्टॉक ऑफ द डे या दूसरे शब्दों में कहें तो आज की हीरो साबित हो सकता है। खराब नतीजों के आशंका में इस स्टॉक में जोरदार शॉर्ट बने थे

अपडेटेड Nov 05, 2024 पर 10:18 AM
Story continues below Advertisement
अनुज का कहना है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर बेहद अहम सपोर्ट पर है। शेयर 100 WMA के सपोर्ट पर है। साथ ही यह मार्च 2020 की अहम ट्रेंडलाइन सपोर्ट पर है

सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि भारत फोर्ज, ABB, NMDC,रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयर टेल के शेयर आज फोकस में रहेंगे। भारत फोर्ज पर अमेरिका में क्लास 8 ट्रक ऑर्डर घटने से दबाव देखने को मिल सकता है। वहीं,ABB, NMDC,रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयर टेल के शेयरों में तेजी दिख सकती है।

फोकस में भारत फोर्ज(रेड सिगनल)

अमेरिका में क्लास 8 ट्रक ऑर्डर घटे हैं। पिछले महीने के मुकाबले 6 फीसदी कम ऑर्डर मिले हैं। हालांकि इसमें सालाना आधार पर 2 फीसदी की बढ़त हुई है। अक्टूबर ऑर्डर त्योहारी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। पिछले 7 साल में अक्टूबर में औसतन 33,940 के ऑर्डर मिले हैं। एनालिस्ट का कहना है कि 2025 के लिए नए ट्रकों के ऑर्डर को लेकर कई फ्लीट सतर्क नजर आ रहे हैं। अमूमन अक्टूबर में पिछले महीने के मुकाबले बिक्री बढ़ती है। लेकिन इस बार इसका उल्टा हुआ है।


फोकस में ABB (ग्रीन सिगनल)

सीएनबीसी आवाज़ के मैनेजिंग अडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि ABB आज का स्टॉक ऑफ द डे या दूसरे शब्दों में कहें तो आज की हीरो साबित हो सकता है। खराब नतीजों के आशंका में इस स्टॉक में जोरदार शॉर्ट बने थे। लेकिन कंपनी के नतीजे अनुमान से थोड़े कमजोर रहे हैं लेकिन बहुत खराब नहीं हैं। ऐसे में आज इस शेयर में जोरदार शॉर्ट कंवरिंग देखने को मिल सकती है। दूसरी तिमाही के कंपनी के नतीजों पर नजर डालें तो EBITDA ग्रोथ 23 फीसदी के मजबूत स्तर पर रही है। मार्जिन भी काफी जोरदार रही है।

फोकस में NMDC (ग्रीन सिगनल)

चीन की वजह से मेटल शेयरों पर फोकस है। चीन से डिमांड सुधरने के संकेत मिल रहे हैं। अक्टूबर में चीन का नेशनल स्टील PMI सुधरा है। स्टील PMI महीने दर महीने आधार पर 5.6 प्वाइंट बढ़कर 54.6 पर रहा है। 4 से 8 नवंबर के बीच चीन NPC की बैठक है। NPC राहत पैकेज पर फैसला कर सकता है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज तेजी पकड़ने के मूड में

अनुज का कहना है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर बेहद अहम सपोर्ट पर है। शेयर 100 WMA के सपोर्ट पर है। साथ ही यह मार्च 2020 की अहम ट्रेंडलाइन सपोर्ट पर है। स्टॉक का भाव एक तिमाही के निचले स्तर पर है। RSI ओवरसोल्ड पोजिशन में पहुंच गया है। IV एक तिमाही के ऊपरी स्तर पर है। यहां से स्टॉक स्पीड पकड़ सकता है।

मिडकैप में यहां से भी 40-50 % की गिरावट मुमकिन, कुछ समय के लिए लार्जकैप की सुरक्षा में रहे

अनुज का कहना है कि ये शेयर अहम सपोर्ट पर आ गया है। स्टॉक 20 WMA और एक साल के ट्रेंडलाइन सपोर्ट पर दिख रहा है। इसके भाव करेक्शन के बाद एक महीने के निचले स्तर पर हैं। यहां से स्टॉक में वापसी होती दिख सकती है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।