मार्केट स्ट्रक्चर का आज सबसे बड़ा टेस्ट,18000 पर निफ्टी टिके तभी लॉन्ग ट्रेड लें: अनुज सिंघल

अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी ने फिर दिसंबर का निचला स्तर बचाया है। बैंक निफ्टी अब बाजार का लीडर नहीं रहा। बैंक निफ्टी का टेक्स्चर अब 'उछाल में बिकवाली' है। 42350-42450 बिकवाली का जोन है।शॉर्ट सौदों के लिए 42500 का SL रखें

अपडेटेड Jan 13, 2023 पर 10:16 AM
Story continues below Advertisement
अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार अब रेंज के नीचे जाने के संकेत दे रहा है। निफ्टी में अब 200 DMA 17300 जाने के संकेत दिए हैं

आज के लिए कैसा है मार्केट का सेटअप और निफ्टी-बैंक निफ्टी में कैसे होगी कमाई इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंगल ने कहा कि आज सारे डाटा प्वाइंट काफी पॉजिटिव हैं। एक बार फिर US महंगाई दर घटकर आई है। भारत में भी IIP बढ़ी है और महंगाई अनुमान से कम रही है। इंफोसिस का मार्जिन अनुमान से कम रहा है लेकिन कंपनी ने गाइडेंस बढ़ाया है। भारतीय बाजारों में हर रैली में बिकवाली हो रही है। मार्केट स्ट्रक्चर का आज सबसे बड़ा टेस्ट है। आज गैप अप नहीं टिका तो बाजार फिर कमजोर होगा।

ग्लोबल संकेत: भारत पर असर

अनुज सिंघल का कहना है कि अमेरिका में महंगाई अब 2022 की दिक्कत बन गई है। बाजार का महंगाई पर नजरिया फेड से बिलकुल अलग है। US बॉन्ड मार्केट दरों का पीक समय से पहले बनने के संकेत दे रहे हैं। नैस्डेक ने फिर रैली की अगुवाई की है। जनवरी के निचले स्तरों से नैस्डेक अभी 10 फीसदी नीचे है। इस हफ्ते निफ्टी IT अब 2.7 फीसदी ऊपर है। निफ्टी बैंक फ्लैट है। कमोडिटी में बड़ी risk-on रैली जारी है। ब्रेंट क्रूड बढ़कर $84/bbl तक आया है। इस साल निवेशकों को सोना, चांदी रखना होगा। चीन, ताइवान, हॉन्ग कॉन्ग के बाजारों में बड़ी तेजी देखने को मिल रही है।


निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी पर आज क्या हो निवेश रणनीति इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार अब रेंज के नीचे जाने के संकेत दे रहा है। निफ्टी में अब 200 DMA 17300 जाने के संकेत दिए हैं। निफ्टी का गिरता 20 DMA अब 18093 पर दिख रहा है। शॉर्ट करने के लिए 17900-17950 जोन सबसे अच्छा है। इंट्राडे शॉर्ट सौदों में 18000 का SL रखें। पोजीशनल शॉर्ट सौदों में 18100 का SL रखें। 18,000 पर निफ्टी टिके तभी लॉन्ग ट्रेड लें।

Stock market: निफ्टी- बैंक निफ्टी में आज कैसे होगी कमाई, कौन से लेवल हैं अहम, जानिए एक्सपर्ट की राय

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी पर आज क्या हो रणनीति इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी ने फिर दिसंबर का निचला स्तर बचाया है। बैंक निफ्टी अब बाजार का लीडर नहीं रहा। बैंक निफ्टी का टेक्स्चर अब 'उछाल में बिकवाली' है। 42350-42450 बिकवाली का जोन है।शॉर्ट सौदों के लिए 42500 का SL रखें। 42500 के ऊपर टिकने पर ही लॉन्ग करें। ICICI बैंक 200 DMA तक जा सकता है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।