SGX Nifty से मिल रहे संकेतों से लगता है कि बाजार आज बढ़त के साथ खुल सकता है। शुक्रवार को SGX Nifty करीब 72 अंकों की बढ़त के साथ करोबार करता नजर आ सकता है। वहीं, कल को कारोबार में BSE Sensex 147 अंक गिरकर 59958 को स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Nifty50 38 अंकों की गिरावट के साथ 17858 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर लॉन्ग लोअर शैडो के साथ एक बियरिश कैंडल बनाया था जो सपोर्ट बेस्ड बाइंग की और संकेत करता है।
निफ्टी के लिए आज पहला सपोर्ट 17785 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17741 और 17671 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17925 फिर 17969 और 18039 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
निफ्टी में आज क्या हो कमाई की रणनीति इस पर आपनी राय देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसके लिए पहला रेजिस्टेंस 17980-18047 पर और दूसरा बड़ा 18090-18144/205 पर है। इसके लिए पहला बेस 17805-17753 पर और दूसरा बड़ा बेस 17690-17666/610 पर दिख रहा है। कल निफ्टी ठीक 50 DEMA पर बंद हुआ। वीकली एक्सपायरी पर आखिरी घंटे में पुलबैक भी देखने को मिला। बाजार में कल FIIs की बिकवाली से ज्यादा DIIs की खरीदारी रही है। FIIs की ओर से इंडेक्स/शेयरों में बिकवाली जारी है। 17900-18000-18100 पर कॉल राइटर्स हावी हैं। 17900-17800 पर पुट राइटर्स हावी हैं। निफ्टी IT स्थिर होने की कोशिश कर रहा है। बैंक निफ्टी और रिलायंस परेशान कर रहे हैं। पहले रेजिस्टेंस तक उछाल में बिकवाली करें। 17940-980 बिकवाली का सबसे अच्छा स्तर है। पहला बेस अहम, यहां शॉर्ट्स पर मुनाफा बुक करें। लॉन्ग सौदों के लिए 17980-18047 पार होना जरूरी है।
बैंक निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसके लिए पहला रेजिस्टेंस 42311-42476 पर और दूसरा बड़ा रेजिस्टेंस 42590-42754 पर है। इसके लिए पहला बेस 41819-41710 पर और दूसरा बड़ा बेस 41505-41347 पर है। बैंक निफ्टी लगातार तीसरे दिन 50 DEMA से नीचे बंद हुआ है। ऑप्शंस के आंकड़ों के हिसाब से 42000 पर राइटर्स की टक्कर है। बैंक निफ्टी के लिए 50 DEMA अहम है। 42311 के ऊपर ही मजबूती या शॉर्ट्स कवरिंग देखने को मिलेगी। 42311 के नीचे कमजोरी कायम रहेगी। 42311-41820 की रेंज को ट्रेड करें। बैंक निफ्टी में ही शॉर्ट्स कवरिंग के पहले संकेत मिलेंगे। 41710 के नीचे कमजोरी बढ़ेगी और 41505-347 संभव है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।