Biocon की सहायक कंपनी को Jobevne एंटीबॉडी के लिए अमेरिकी FDA से मिली मंजूरी

Biocon Share Price: बायोकॉन की सहायक कंपनी बायोकॉन बायोलॉजिक्स ने गुरुवार को यू.एस. फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (U.S. FDA) द्वारा अपने एंटीबॉडी जॉबवेन को मंजूरी दिए जाने की घोषणा की। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि जॉबवेन एक ह्यूमैनाइज्ड मोनोक्लोनल एंटीबॉडी है जिसका उपयोग कई अलग-अलग प्रकार के कैंसर के इलाज के लिए किया जाता है

अपडेटेड Apr 10, 2025 पर 12:48 PM
Biocon Share Price: बुधवार के कारोबार में कंपनी के शेयर NSE पर 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 305.6 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए

Biocon Share Price: बायोकॉन (Biocon) की सहायक कंपनी बायोकॉन बायोलॉजिक्स (Biocon Biologics) ने गुरुवार को यू.एस. फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (U.S. Food and Drug Administration(U.S. FDA) द्वारा अपने एंटीबॉडी जॉबवेन (antibody Jobevne) को मंजूरी दिए जाने की घोषणा की। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि जॉबवेन एक ह्यूमैनाइज्ड मोनोक्लोनल एंटीबॉडी है जिसका उपयोग कई अलग-अलग प्रकार के कैंसर के इलाज के लिए किया जाता है। एफडीए की मंजूरी से कंपनी का संयुक्त राज्य अमेरिका में पोर्टफोलियो बढ़ गया है। जिसमें OGIVRI और FULPHILA भी शामिल हैं। कंपनी यूरोप (फरवरी 2021 में स्वीकृत) और कनाडा (नवंबर 2021 में स्वीकृत) में ABEVMY नाम से बेवाकिज़ुमैब (Bevacizumab) की बिक्री भी करती है।

बायोकॉन बायोलॉजिक्स लिमिटेड के सीईओ और प्रबंध निदेशक श्रीहास तांबे (Shreehas Tambe, CEO & Managing Director, Biocon Biologics Ltd) ने कहा: "यू.एस. एफडीए की मंजूरी एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में हमारी सातवीं बायोसिमिलर दवा को मंजूरी मिली है। यह हमारे सशक्त ऑन्कोलॉजी पोर्टफोलियो में एक मजबूत वृद्धि है। यह मंजूरी हमारी वैज्ञानिक विशेषज्ञता की गहराई और उच्च गुणवत्ता वाले, किफायती बायोलॉजिक्स तक पहुंच बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

बुधवार के कारोबार में कंपनी के शेयर एनएसई (NSE) पर 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 305.6 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए।


Biocon कंपनी के शेयर के परफॉर्मेंस पर नजर डालें तो पिछले तीन सालों में कंपनी में 13.72 प्रतिशत की गिरावट आई है। जबकि पिछले 1 साल में कंपनी के शेयर में करीब 13 प्रतिशत की बढ़त नजर आई। पिछले तीन महीनों में कंपनी का शेयर 17.37 प्रतिशत टूट गया। पिछले 1 महीने में स्टॉक में 8.21 प्रतिशत की गिरावट दिखी जबकि पिछले 1 हफ्ते में शेयर में 10.45 प्रतिशत की कमजोरी नजर आई है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।