स्विस बैंक में बढ़ा भारतीय काला धन!

स्विस बैंक में भारतीयों के काले धन में पूरे 50 फीसदी का इजाफा हुआ है।

अपडेटेड Jun 29, 2018 पर 8:41 AM
Story continues below Advertisement

कालेधन पर सरकार की कड़ी नजर के बावजूद काला धन बड़ रहा है। स्विस बैंक में भारतीयों के काले धन में पूरे 50 फीसदी का इजाफा हुआ है। ये बात खुद स्विस बैंक की रिपोर्ट में सामने आई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक 2016 में स्विस बैंक में 4500 करोड़ काला धन था जो 2017 में बढ़कर 7000 करोड़ रुपये हो गया है।

इसको लेकर सरकार पर हमले तेज हो गए हैं। लेकिन वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने सरकार का बचाव किया है।  वित्त मंत्री पीयूष गोयल का मानना है कि जरूरी नहीं है कि स्विस बैंकों में जो नया पैसा आया है, वो ब्लैकमनी ही हो। हालांकि उन्होंने ये भी कहा है कि अगर कुछ गड़बड़ियां मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उधर राहुल गांधी ने स्विस बैंक में काला धन बढ़ने और सरकार के बयान पर चुटकी ली है। राहुल ने ट्वीट किया है और किसी का नाम लिए बिना लिखा है कि 2014 में उन्होने कहा कि वो स्विस बैंक से सारा काला धन लाएंगे और सबके खाते में 15 लाख आएंगे। 2016 में उन्होनें कहा कि नोटबंदी से भारत के काले धन का इलाज हो जाएगा। 2018 में वो कह रहे हैं कि स्विस बैंक में भारतीयों का जो पैसा 50 फीसदी बढ़ा है वो काला धन नहीं है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।