एस्टर डीएम हेल्थकेयर के शेयरों में बड़ी ब्लॉक डील हो सकती है। प्राइवेट इक्विटी फर्म ओलंपस (Olympus) एस्टर डीएम हेल्थकेयर में फिर से हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है। यह करीब 10 करोड़ डॉलर के ब्लॉक डील के जरिए 5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है। मामले से जुड़े सूत्रों ने नाम न बताने की शर्त पर मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी है। एस्टर डीएम हेल्थकेयर के शेयरों में आज 20 जून को 1.37 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 356.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 17,800 करोड़ रुपये हो गया है।
