वीजा और पासपोर्ट आउटसोर्सिंग कंपनी BLS International Services Ltd को दिल्ली हाई कोर्ट से एक राहत मिली है। कोर्ट ने विदेश मंत्रालय (MEA) के उस आदेश को पलट दिया है, जिसमें कंपनी को मंत्रालय और विदेश में इंडियन मिशन के भविष्य के टेंडर्स में हिस्सा लेने से दो साल के लिए रोक दिया गया था। इस पॉजिटिव न्यूज से BLS इंटरनेशनल सर्विसेज के शेयर 19 दिसंबर को दिन में BSE पर 7.4 प्रतिशत तक चढ़कर 340 रुपये के हाई तक चले गए। बाद में शेयर 2 प्रतिशत बढ़त के साथ 323.05 रुपये पर सेटल हुआ।
