Get App

Blue Star Q4 Results: AC बनाने वाली कंपनी को ₹227 करोड़ का मुनाफा, ₹8.5 का मिलेगा डिविडेंड

Blue Star Q4 Results: AC बनाने वाली कंपनी Blue Star के Q4 नतीजों में मुनाफा 17% बढ़कर ₹227 करोड़ पहुंच गया। कंपनी ₹8.5 प्रति शेयर डिविडेंड देगी। EBITDA और मार्जिन में सुधार दिखा। जानिए पूरा वित्तीय प्रदर्शन और अपडेट।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 06, 2026 पर 5:41 PM
Blue Star Q4 Results: AC बनाने वाली कंपनी को ₹227 करोड़ का मुनाफा, ₹8.5 का मिलेगा डिविडेंड
Blue Star ने FY26 के लिए ₹2 फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹8.5 का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है।

Blue Star Q4 Results: एयर कंडीशनिंग और कमर्शियल रेफ्रिजरेशन सेक्टर की कंपनी Blue Star Ltd ने मार्च तिमाही (Q4) के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 17 प्रतिशत बढ़कर ₹227 करोड़ हो गया। यह पिछले साल इसी अवधि में ₹194 करोड़ था।

अनुमान से बेहतर रहा मुनाफा

Blue Star का मुनाफा बाजार के अनुमान से ज्यादा रहा। CNBC-TV18 ने ₹173 करोड़ का अनुमान लगाया था। कंपनी ने ₹227 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया।

ऑपरेटिंग प्रॉफिट (PBIDTA) भी 16.8 प्रतिशत बढ़कर ₹326.25 करोड़ हो गया। यह कंपनी के रेवेन्यू का 8 प्रतिशत है। पिछले साल यह 7 प्रतिशत था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें