Get App

Blue Star ने QIP के जरिए जुटाए 1000 करोड़ रुपये, जानिए डिटेल

Blue Star QIP इश्यू सोमवार, 18 सितंबर को खुला था। कंपनी की एग्जीक्यूटिव मैनेजमेंट कमेटी ने कहा कि उसने 770 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस पर 1.29 करोड़ इक्विटी शेयरों के आवंटन को मंजूरी दी है। यह कीमत क्यूआईपी के फ्लोर प्राइस 784.55 रुपये प्रति शेयर से 1.84 फीसदी डिस्काउंट पर है

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Sep 23, 2023 पर 2:59 PM
Blue Star ने QIP के जरिए जुटाए 1000 करोड़ रुपये, जानिए डिटेल
ब्लू स्टार लिमिटेड (Blue Star) ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) इश्यू के जरिए 1,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

Blue Star : कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बनाने वाली कंपनी ब्लू स्टार लिमिटेड (Blue Star) ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) इश्यू के जरिए 1,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने शुक्रवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी। यह QIP इश्यू सोमवार, 18 सितंबर को खुला था। कंपनी की एग्जीक्यूटिव मैनेजमेंट कमेटी ने कहा कि उसने 770 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस पर 1.29 करोड़ इक्विटी शेयरों के आवंटन को मंजूरी दी है। यह कीमत क्यूआईपी के फ्लोर प्राइस 784.55 रुपये प्रति शेयर से 1.84 फीसदी डिस्काउंट पर है।

QIP से जुड़ी डिटेल

QIP लॉन्च के समय ब्लू स्टार ने बताया था कि वह पात्र शेयरधारकों को फ्लोर प्राइस पर 5 फीसदी तक की छूट देने का विकल्प चुन सकता है। हालांकि, शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस की तुलना में QIP इश्यू प्राइस 14.4 फीसदी डिस्काउंट पर है। क्यूआईपी लॉन्च के बाद मंगलवार को ब्लू स्टार के शेयरों में 13 फीसदी की तेजी देखी गई। जून तिमाही के नतीजों के दौरान बोर्ड ने क्यूआईपी या किसी अन्य तरीके से एक या अधिक किश्तों में 1,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी थी।

जिन निवेशकों ने ऑफर पर 5 फीसदी से अधिक शेयर खरीदे हैं, उनमें नॉर्वे का नोर्गेस बैंक शामिल है, जो देश के सॉवरेन वेल्थ फंड गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल की ओर से काम कर रहा है। इसके अलावा, इन शेयरधारकों में एसबीआई लार्ज एंड मिडकैप फंड, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, एचडीएफसी टैक्स सेवर फंड और फिडेलिटी इंडिया फोकस फंड शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें