Get App

Tata Motors PV Share: S&P ने टाटा मोटर्स के ब्रिटिश ब्रांड JLR की रेटिंग घटाई, शेयरों में दिख सकती है हलचल

Tata Motors PV Share: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की ब्रिटिश लग्जरी कार कंपनी JLR की क्रेडिट रेटिंग घटाकर BB+ कर दी गई है। S&P ने कमजोर कैश फ्लो और बढ़ते कर्ज को इसकी वजह बताया है। चीन में बिक्री गिरने से कंपनी की परेशानी बढ़ी है। जानिए डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 26, 2026 पर 11:02 PM
Tata Motors PV Share: S&P ने टाटा मोटर्स के ब्रिटिश ब्रांड JLR की रेटिंग घटाई, शेयरों में दिख सकती है हलचल
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का शेयर गुरुवार को 262 रुपये लगभग फ्लैट बंद हुआ।

Tata Motors PV Share: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की ब्रिटिश लग्जरी कार कंपनी Jaguar Land Rover (JLR) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रेटिंग एजेंसी S&P Global Ratings ने कंपनी की क्रेडिट रेटिंग घटाकर ‘BB+’ कर दी है। पहले यह रेटिंग ‘BBB-’ थी। इसकी बड़ी वजह कंपनी का कमजोर कैश फ्लो और बढ़ता कर्ज है।

S&P का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2027 में JLR का एडजस्टेड फ्री ऑपरेटिंग कैश फ्लो करीब 1.4 अरब पाउंड निगेटिव रह सकता है। हालांकि, एजेंसी ने कंपनी का आउटलुक स्टेबल रखा है। उसे उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2028 से JLR की स्थिति सुधरने लगेगी।

JLR पर बढ़ रहा है कर्ज का बोझ

S&P के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025 में JLR का नेट डेट करीब 60 करोड़ पाउंड था। इसके बढ़कर वित्त वर्ष 2027 और 2028 में 4.6 अरब से 4.8 अरब पाउंड तक पहुंचने का अनुमान है। नए मॉडल पर निवेश और लगातार हो रहे कैश आउटफ्लो से कंपनी की वित्तीय स्थिति पर दबाव बढ़ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें