Blue Water IPO Listing: लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली ब्लू वाटर के शेयरों की आज घरेलूNSE SME पर फीकी एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 9 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 135 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 141.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 4.44 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Blue Water Logistics Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 148.05 रुपये (Blue Water Logistics Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 9.67 फीसदी मुनाफे में हैं।
