Credit Cards

BofA SEC ने ऑटो सेक्टर की ग्रोथ के लिए बताए 5 बड़े ट्रिगर, मारुति और बजाज ऑटो को दिया थम्स अप

BofA SEC का कहना है कि 2025 में सभी सब सेगमेंट में सालाना आधार पर 5-7 फीसदी वॉल्यूम ग्रोथ संभव है। पैसेंजर व्हीकल और ट्रक में सालाना आधार पर 4-5 फीसदी की ग्रोथ संभव है। वित्त वर्ष 2025 में सु्स्ती के बाद PV और ट्रक में सुधार संभव है

अपडेटेड Jan 15, 2025 पर 3:32 PM
Story continues below Advertisement
BofA SEC का कहना है कि 2025 में 2 व्हीलर और PV में लो टू मिड टीन एक्सपोर्ट ग्रोथ संभव है। अफ्रीका और लैटिन अमेरिका से 2 व्हीलर बूस्ट से मजबूत रिबाउंड देखने को मिल सकता है

चुनिंदा ऑटो शेयरों में आज अच्छी रफ्तार दिख रही है। दरअसल इस सेक्टर पर BofA SEC ने एक रिपोर्ट निकाली है। इस रिपोर्ट में ऑटो सेक्टर के ग्रोथ के लिए 5 बड़े ट्रिगर बताए गए हैं। BofA SEC ने अपनी रिपोर्ट में मारुति सुजुकी को अपग्रेड किया है। उसने मारुति पर खरीदारी की सलाह देते हुए 14,000 रुपए का लक्ष्य दिया है। इसके साथ ही इसने बजाज ऑटो पर BUY रेटिंग के साथ 11,000 रुपए का लक्ष्य दिया है। BofA SEC ने भारत फोर्ज को डाउनअपग्रेड किया है। ब्रोकरेज ने भारत फोर्ज पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग देते हुए 1,100 रुपए का टारगेट सेट किया है।

2025 में ऑटो सेक्टर: BofA Sec

BofA SEC का कहना है कि 2025 में सभी सब सेगमेंट में सालाना आधार पर 5-7 फीसदी वॉल्यूम ग्रोथ संभव है। पैसेंजर व्हीकल और ट्रक में सालाना आधार पर 4-5 फीसदी की ग्रोथ संभव है। वित्त वर्ष 2025 में सु्स्ती के बाद PV और ट्रक में सुधार संभव है। वित्त वर्ष 2025 में 11 फीसदी के मुकाबले वित्त वर्ष 2026 में 6-7 फीसदी 2 व्हीलर वैल्यूम ग्रोथ संभव है। वित्त वर्ष 2026 में ट्रैक्टर में मिड सिंगल डिजिट ग्रोथ संभव है।


2025 में ऑटो सेक्टर: Exports

BofA SEC का कहना है कि 2025 में 2 व्हीलर और PV में लो टू मिड टीन एक्सपोर्ट ग्रोथ संभव है। अफ्रीका और लैटिन अमेरिका से 2 व्हीलर बूस्ट से मजबूत रिबाउंड देखने को मिल सकता है। ब्रोकरेज का कहना है कि 2025 इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए बड़े बदलाव का साल होगा। M&M के लॉन्च काफी बेहतर हैं। पैसेंजर व्हीकल में मास सेगमेंट की रिकवरी का इंतजार है। कार प्राइस घटने से अफोर्ड करना आसाना होगा। दुनिया में भारतीय ऑटो मार्केट दूसरों से अलग है। 2025 में

ग्लोबल करार बढ़ सकते हैं। Hyundai की लिस्टिंग से नई शुरूआत हुई है।

Paytm Vs Mobiquik : जानिए किसमें कितना है दम, कहां होगी कमाई

ऑटो के लिए ग्लोबल रिस्क

ऑटो सेक्टर के लिए ग्लोबल रिस्क की बात करते हुए BofA SEC का कहना है कि EU बाजारों की कमजोरी, चीन से कंपिटीशन और टैरिफ की अनिश्चितता 2025 में ऑटो सेक्टर के लिए बड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।