बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 दिसंबर 2025 तक 25,000 के मार्क को छू लेगा। यह 22,545 के मौजूदा क्लोजिंग लेवल से करीब 11 प्रतिशत की बढ़त की संभावना को दर्शाता है। यह उम्मीद बैंक ऑफ अमेरिका (BofA) सिक्योरिटीज ने जताई है। इस उम्मीद की वजह है कि हाल ही में हुए करेक्शन के बाद वैल्यूएशंस सस्ती हो गई हैं। 6 मार्च को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 207.40 अंक या 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,544.70 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी एक समय 219.15 अंक तक चढ़ गया था। शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी रही।
