Get App

Bondada Engineering IPO Listing: पहले ही दिन पैसा डबल, 90% प्रीमियम पर एंट्री के बाद शेयर अपर सर्किट पर

Bondada Engineering IPO Listing: टेलीकॉम और सोलर एनर्जी इंडस्ट्री को सर्विसेज देने वाली दिग्गज कंपनी बोनदादा इंजीनियरिंग (Bondada Engineering) की आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म BSE SME पर एंट्री हुई। इस आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था। इश्यू के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। जानिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कैसे होगा?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 30, 2023 पर 4:03 PM
Bondada Engineering IPO Listing: पहले ही दिन पैसा डबल, 90% प्रीमियम पर एंट्री के बाद शेयर अपर सर्किट पर
Bondada Engineering IPO Listing: यह टेलीकॉम और सोलर एनर्जी इंडस्ट्री को इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) और ऑपरेशन और मेंटेनेंस (O&M) सर्विसेज ऑफर करती है। आज स्टॉक मार्केट में इसकी एंट्री हुई है।

Bondada Engineering IPO Listing: टेलीकॉम और सोलर एनर्जी इंडस्ट्री को सर्विसेज देने वाली दिग्गज कंपनी बोनदादा इंजीनियरिंग (Bondada Engineering) के शेयरों की आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म BSE SME पर शानदार एंट्री हुई। आईपीओ निवेशकों को यह शेयर 75 रुपये के भाव पर जारी हुआ है। इश्यू के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। अब आज इसकी लिस्टिंग 142.50 रुपये के भाव पर हुई है यानी आईपीओ निवेशकों को 90 फीसदी लिस्टिंग गेन मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़ते हुए 149.62 रुपये (Bondada Engineering Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी लेवल पर यह बंद हुआ यानी कि आईपीओ निवेशक हर शेयर पर 74.62 रुपये यानी 99.49 फीसदी मुनाफे में हैं।

Bondada Engineering IPO को मिला था जबरदस्त रिस्पांस

बोनदादा इंजीनियरिंग का 42.72 करोड़ रुपये का आईपीओ 18-22 अगस्त तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था। ओवरऑल यह इश्यू 112.28 गुना भरा था। खुदरा निवेशकों का हिस्सा 100.05 गुना भरा था। इस इश्यू के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 56.96 लाख इक्विटी शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए कंपनी ने जो पैसे जुटाए हैं, उसका इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें