Crop Life Science IPO Listing: 8% प्रीमियम पर एंट्री, फिर मुनाफावसूली के चलते लगा लोअर सर्किट

Crop Life Science IPO Listing: एग्रोकेमिकल कंपनी क्रॉप लाइफ इंश्योरेंस (Crop Life Science) के शेयरों की आज एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म NSE SME पर एंट्री हुई। इस इश्यू में खुदरा निवेशकों ने जमकर बोली लगाई थी। खुदरा निवेशकों के लिए इसका आधा हिस्सा आरक्षित था। इस इश्यू के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। जानिए आईपीओ के पैसों का कंपनी कैसे इस्तेमाल कैसे करेगी

अपडेटेड Aug 30, 2023 पर 4:04 PM
Crop Life Science IPO Listing: माइक्रो फर्टिलाइजर्स और पेस्टिसाइड्स जैसे एग्रोकेमिकल तैयार करने वाली क्रॉप लाइफ साइंस की आज मार्केट में एंट्री हुई है। (Image- Crop Life Science)
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Crop Life Science IPO Listing: एग्रोकेमिकल कंपनी क्रॉप लाइफ इंश्योरेंस (Crop Life Science) के शेयरों की आज एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म NSE SME पर प्रीमियम पर एंट्री हुई लेकिन फिर यह लोअर सर्किट पर आ गया। इस इश्यू में खुदरा निवेशकों ने जमकर बोली लगाई थी। आईपीओ निवेशकों को यह शेयर 52 रुपये के भाव पर जारी हुआ है। इश्यू के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। अब आज इसकी लिस्टिंग 55.95 रुपये के भाव पर हुई यानी आईपीओ निवेशकों को 7.60 फीसदी लिस्टिंग गेन मिला। हालांकि लिस्टिंग के बाद मुनाफावसूली के चलते शेयरों की तेजी थम गई और टूटकर यह लोअर सर्किट पर आ गया। दिन के आखिरी में 53.15 रुपये (Crop Life Science Share Price) के लोअर सर्किट पर ही यह बंद हुआ यानी कि आईपीओ निवेशक अब 2.11 फीसदी मुनाफे में हैं।

    Crop Life Science IPO में खुदरा निवेशकों ने जमकर लगाए थे पैसे

    क्रॉप लाइफ साइंस का 26.73 करोड़ रुपये का आईपीओ 18-22 अगस्त तक खुला था। इस आईपीओ में खुदरा निवेशकों ने जमकर पैसे लगाए थे और उनके लिए आरक्षित हिस्सा 7.15 गुना सब्सक्राइब हुआ था। ओवरऑल यह इश्यू 4.36 गुना भरा था। खुदरा निवेशकों के लिए इसका आधा हिस्सा आरक्षित था। इस इश्यू के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 51.40 लाख इक्विटी शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए कंपनी ने जो पैसे जुटाए हैं, उसका इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और आईपीओ के खर्चों को भरने में होगा।


    Bondada Engineering IPO Listing: पहले ही दिन पैसा डबल, 90% प्रीमियम पर एंट्री के बाद शेयर अपर सर्किट पर बंद

    Crop Life Science की डिटेल्स

    माइक्रो फर्टिलाइजर्स और पेस्टिसाइड्स जैसे एग्रोकेमिकल तैयार करने वाली इस कंपनी के पोर्टफोलियो में 85 से अधिक एग्रो-केमिकल प्रोडक्ट्स हैं। इसका मैनुफैक्चरिंग प्लांट गुजरात के जीआईडीसी अंकलेश्वर में स्थित है। इसके प्रोडक्ट्स की बिक्री न सिर्फ भारत में बल्कि इंडोनेशिया, बांग्लादेश, इजिप्ट, म्यामार, वियतनाम, सूडान समेत अन्य देशों में भी होती है। अब कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2020 में इसे 3.23 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले ही वित्त वर्ष में बढ़कर 3.70 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि अगले ही वित्त वर्ष यह गिरकर 2.81 करोड़ रुपये पर आ गया लेकिन फिर वित्त वर्ष 2023 में 4.36 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।