Stock in News: ₹945 करोड़ का ऑर्डर, ₹4100 के मार्केट कैप वाली कंपनी का शेयर बना रॉकेट, 5% का तगड़ा उछाल

Stock in News: ₹945 करोड़ के ऑर्डर पर ₹4100 करोड़ के मार्केट कैप वाली इस इंफ्रा कंपनी के शेयर रॉकेट बन गए। इसे राजस्थान में एक बड़ा ऑर्डर मिला है जो इसके मार्केट कैप का करीब पांचवा हिस्सा है। इस खुलासे पर निवेशक चहक उठे और ताबड़तोड़ खरीदारी से निवेशक चहक उठे। चेक करें कि क्या यह स्टॉक आपके पोर्टफोलियो में है और इसे कैसा ऑर्डर मिला है?

अपडेटेड Dec 22, 2025 पर 4:19 PM
Story continues below Advertisement
Bondada Engineering को एनएलसी इंडिया से ₹945.1 करोड़ का एक ऑर्डर मिला है। यह इसके ओवर मार्केट कैप का करीब करीब पांचवा हिस्सा है। इस पर बोंडाडा के शेयर रॉकेट बन गए।

Bondada Engineering Share Price: टेलीकॉम और सोलर एनर्जी इंडस्ट्री की कंपनियों को EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्यूरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) सर्विसेज और O&M (ऑपरेशंस एंड मेंटेनेंस) सर्विसेज ऑफर करने वाली बोंडाडा इंजीनियरिंग के शेयर आज रॉकेट बन गए। इसके शेयरों को राजस्थान में ₹945 करोड़ के सोलर पावर ऑर्डर से तगड़ा सपोर्ट मिला है। इस सपोर्ट पर बोंडाडा इंजीनियरिंग के शेयरों ने ऊंची छलांग लगाई है। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 2.97% की बढ़त के साथ ₹368.00 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 5.76% उछलकर ₹378.00 तक पहुंच गया था।

कैसा ऑर्डर मिला है Bondada Engineering को?

बोंडाडा इंजीनियरिंग को एनएलसी इंडिया से ₹945.1 करोड़ का एक ऑर्डर मिला है। यह इसके ओवर मार्केट कैप का करीब करीब पांचवा हिस्सा है। एनएलसी इंडिया ने यह ऑर्डर बोंडाडा को एनएलसी इंडिया रिन्यूएबल्स की तरफ से दिया है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में इस ऑर्डर को लेकर जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक कंपनी बीकानेर के आरवीयूएनएल सोलर पार्क में 810 मेगावाट सोलर पावर प्रोजेक्ट्स सेटअप करेगी। यह काम ईपीसी के तहत होगा और इसमें तीन साल तक कंपनी को ऑपरेशंस एंड मेंटेनेंस का काम मिला है। इस कॉन्ट्रैक्ट पर कंपनी को 15 महीने के भीतर काम पूरा करना है। इस ऑर्डर के साथ के साथ ही बोंडाडा इंजीनियरिंग का टोटल ईपीसी ऑर्डर्स अब करीब 3 गीगावाट का हो गया है।


कैसी है सेहत?

बोंडाडा इंजीनियरिंग के कारोबारी सेहत की बात करें तो इस वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही अप्रैल-सितंबर 2025 कंपनी के लिए धमाकेदार रही। सितंबर छमाही में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू सालाना आधार पर करीब ढाई गुना बढ़ गया। यह 153% की रफ्तार से बढ़कर ₹1,218.67 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा भी करीब 148% उछलकर ₹8,574 करोड़ पर पहुंच गया। अब ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट करीब 103% बढ़कर ₹100.98 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 10.4% से हल्का गिरकर 8.3% पर आ गया।

इसके शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो जून 2025 तिमाही तक इसमें प्रमोटर की 62.42% हिस्सेदारी थी। इसके 37.58% पब्लिक शेयरहोल्डर्स में न तो म्यूचुअल फंड्स और न ही बैंकों की हिस्सेदारी है। हालांकि ₹2 लाख तक के निवेश वाले 2,00,49,337 खुदरा निवेशकों की होल्डिंग 17.97% होल्डिंग है।

अब एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो बोंडाडा इंजीनियरिंग के शेयर पिछले साल 20 दिसंबर 2024 को ₹672.00 पर थे जो इसके लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई है। इस हाई से यह तीन ही महीने में 50.89 फिसलकर 4 मार्च 2025 को ₹330.00 पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

HCC Share Price: क्यों आया 11% का तगड़ा उछाल? इस कारण टूट पड़े एचसीसी के शेयरों पर निवेशक

Fortis Healthcare Share Price: ₹840 करोड़ के इस एग्रीमेंट पर ब्रोकरेज भी बुलिश, उछल पड़े फोर्टिस हेल्थकेयर के शेयर

Varun Beverages के इस दक्षिण अफ्रीकी सौदे को बोर्ड की मंजूरी, ₹1122 करोड़ के प्रस्ताव का शेयरों ने मनाया जश्न

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।