HCC Share Price: क्यों आया 11% का तगड़ा उछाल? इस कारण टूट पड़े एचसीसी के शेयरों पर निवेशक

HCC Share Price: आज खरीदारी के माहौल में हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी के शेयरों में खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा। मार्केट की इस रौनक के बीच एचसीसी के शेयरों को अपनी एक खास वजह से भी तगड़ा सपोर्ट मिला। जानिए यह कौन सी वजह है जिस पर सवार होकर एचसीसी के शेयर 11% से अधिक उछल पड़े?

अपडेटेड Dec 22, 2025 पर 4:18 PM
Story continues below Advertisement
HCC Rights Issue: एचसीसी के ₹1 हजार के राइट्स इश्यू के तहत ₹12.5 के भाव पर शेयर जारी हो रहे हैं।

HCC Rights Issue: हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (HCC) के शेयरों में आज खरीदारी का इतना तेज रुझान दिखा कि यह 11% से अधिक उछल पड़ा। यह तेजी एचसीसी के ₹1 हजार करोड़ के राइट्स इश्यू को बिडिंग के आखिरी दिन फुल सब्सक्रिप्शन पर आई। इसके राइट्स इश्यू में बोली लगाने के आज आखिरी दिन एचसीसी के शेयरों की चमक बढ़ी। इसकी तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 7.23% की बढ़त के साथ ₹19.87 के भाव (HCC Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 11.76% के उछाल के साथ ₹20.71 तक पहुंच गया था।

HCC Rights Issue: क्या फ्लोर प्राइस किया गया था फिक्स?

एचसीसी के ₹1 हजार करोड़ के राइट्स इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट 5 दिसंबर फिक्स की गई थी। एचसीसी के बोर्ड ने 79.99 करोड़ राइट्स इक्विटी शेयरों को जारी करने की मंजूरी दी है। इस राइट्स इश्यू के लिए प्रति शेयर भाव ₹12.5 फिक्स किया गया है। राइट्स इश्यू के बारे में बात करें तो कंपनियों के लिए यह फंड जुटाने का यह एक तरीका है, जिसमें कंपनी शेयरहोल्डर्स को मौजूदा भाव से काफी डिस्काउंट पर शेयर ऑफर करती है और बिना कर्ज का बोझ बढ़ाए कंपनी को फंड भी मिल जाता है। कंपनी के राइट्स इश्यू प्लान के तहत रिकॉर्ड डेट पर 630 फुल्ली पेड-अप इक्विटी शेयर होल्ड करने वाले निवेशकों को 277 राइट्स इक्विटी शेयर मिल रहे हैं। राइट्स इश्यू के बाद एचसीसी के आउटस्टैंडिंग शेयरों की संख्या बढ़कर 181 करोड़ से 261 करोड़ हो जाएगी।


कैसी है एचसीसी की सेहत?

एचसीसी के लिए चालू वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही कुछ खास नहीं रही। सितंबर 2025 तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 25.2% गिरकर ₹47.78 करोड़ और ऑपरेशनल रेवेन्यू 31.7% फिसलकर ₹960.7 करोड़ पर आ गया। ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट इस दौरान 39% गिरकर ₹147.87 करोड़ तो ऑपरेटिंग मार्जिन 17.21% से 15.39% पर आ गया। इसके शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो सितंबर 2025 तिमाही तक इसमें प्रमोटर की 16.71% हिस्सेदारी थी। इसके 83.29% पब्लिक शेयरहोल्डर्स में से 6 म्यूचुअल फंड्स के पास 0.66%, 10 बैंकों के पास 4.52%, विदेशी निवेशकों की 9.59% और ₹2 लाख तक के निवेश वाले 84,49,79,810 खुदरा निवेशकों की होल्डिंग 46.44% होल्डिंग है।

अब शेयरों के सेहत की बात करें तो एचसीसी के शेयर पिछले साल 20 दिसंबर 2024 को ₹37.84 पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई है। इस हाई से यह करीब एक साल में 55.26% फिसलकर कुछ दिनों पहले 16 दिसंबर 2025 को ₹16.93 पर आ गया था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

Fortis Healthcare Share Price: ₹840 करोड़ के इस एग्रीमेंट पर ब्रोकरेज भी बुलिश, उछल पड़े फोर्टिस हेल्थकेयर के शेयर

Varun Beverages के इस दक्षिण अफ्रीकी सौदे को बोर्ड की मंजूरी, ₹1122 करोड़ के प्रस्ताव का शेयरों ने मनाया जश्न

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।