बीएसई और एनएसई में मुहूर्त ट्रेडिंग 8 नवंबर यानी रविवार को दोपहर बाद 2:20 से 3:30 के बीच होगी। इसे शेयरों पर दांव लगाने का शुभ मौका माना जाता है। इसके साथ ही नया हिंदू वर्ष शुरू होता है। अगर आप मुहूर्त ट्रेडिंग पर शेयरों पर दांव लगाना चाहते हैं तो आप एचडीएफसी सिक्योरिटीज की लिस्ट पर विचार कर सकते हैं।
HDFC Securities ने मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए 6 शेयरों की सिफारिश की है। ब्रोकरेज के मुताबिक, इन शेयरों में अगले साल दिवाली तक 28 फीसदी तक तेजी आ सकती है। इसकी लिस्ट में Bharat Petroleum (BPCL), HCL Technologies, IIFL Finance, JSW Steel, Satin Creditcare और Zensar Technologies शामिल हैं।
1. BPCL: 20% तक तेजी की संभावना
इस शेयर में 304-315 रुपये के दायरे में खरीदारी की सलाह दी है। शेयर का मौजूदा भाव 304.70 रुपये है। ब्रोकरेज ने इसके लिए 342 रुपये और 366 रुपये के दो टारगेट दिए हैं। इस ट्रेड के लिए 274 रुपये पर क्लोजिंग बेसिस पर स्टॉप लॉस रखने की सलाह है। ब्रोकरेज के मुताबिक, शेयर में करीब 20 फीसदी तक तेजी आ सकती है।
2. HCL Technologies: 20% तक रिटर्न मिल सकता है
HCL Technologies के शेयर को भी ब्रोकरेज ने अपनी पसंद में शामिल किया है। इसमें 1,405-1,440 रुपये की रेंज में दांव लगाया जा सकता है। शेयर का मौजूदा भाव 1,405 रुपये है। शेयर का पहला प्राइस टारगेट 1,580 रुपये और दूसरा प्राइस टारगेट 1,686 रुपये है। 1,250 रुपये पर क्लोजिंग बेसिस पर स्टॉप लॉस रखने की सलाह है। इसमें करीब 20 फीसदी का मुनाफा मिल सकता है।
3. IIFL Finance: 24% तक चढ़ सकता है शेयर
IIFL Finance के शेयर में 578-600 रुपये की रेंज में खरीदारी की सलाह है। इसका मौजूदा भाव 578.20 रुपये है। HDFC Securities ने शेयर के लिए 670 रुपये और 720 रुपये के टारगेट प्राइस दिए हैं। इस ट्रेड में 510 रुपये का स्टॉप लॉस रखने की सलाह है। ब्रोकरेज के मुताबिक, शेयर में करीब 24 फीसदी तक तेजी आ सकती है।
4. JSW Steel: 19% तक रिटर्न का मौका
मेटल सेक्टर की कंपनी JSW Steel भी ब्रोकरेज की पसंद में शामिल है। शेयर का मौजूदा भाव 1,343 रुपये है। इसमें 1,340-1,383 रुपये के एंट्री बैंड में खरीदारी की सलाह है। इसके लिए 1,505 रुपये और 1,600 रुपये के टारगेट तय किए गए हैं। 1,195 रुपये पर क्लोजिंग बेसिस पर स्टॉप लॉस रखने की सलाह है। इसमें करीब 19 फीसदी तेजी की संभावना है।
5. Satin Creditcare: 28% मुनाफा
Satin Creditcare के शेयर पर दांव लगाने से अच्छी कमाई हो सकती है। ब्रोकरेज ने 256-265 रुपये के एंट्री बैंड में खरीदारी की सलाह दी है। शेयर का मौजूदा भाव 256.69 रुपये है। इसके लिए 300 रुपये और 330 रुपये के टारगेट दिए हैं। स्टॉप लॉस 220 रुपये पर रखने की सलाह है। ब्रोकरेज के मुताबिक, इस शेयर में करीब 28 फीसदी तक तेजी आ सकती है।
6. Zensar Technologies: 25% प्रॉफिट
जेनसाल टेक्नलॉजीज के शेयर में भी ब्रोकरेज को अच्छी तेजी की उम्मीद है। इसका मौजूदा भाव 533 रुपये है। HDFC Securities ने 533-548 रुपये के एंट्री बैंड में खरीदारी की सलाह दी है। शेयर के लिए 615 रुपये और 666 रुपये के टारगेट तय हैं। 469 रुपये पर क्लोजिंग बेसिस पर स्टॉप लॉस रखने की सलाह है। इसमें करीब 25 फीसदी तेजी आ सकती है।
डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।