Bondada Engineering Share Price: टेलीकॉम और सोलर एनर्जी इंडस्ट्री की कंपनियों को EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्यूरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) सर्विसेज और O&M (ऑपरेशंस एंड मेंटेनेंस) सर्विसेज ऑफर करने वाली बोंडाडा इंजीनियरिंग के शेयर आज रॉकेट बन गए। इसके शेयरों को राजस्थान में ₹945 करोड़ के सोलर पावर ऑर्डर से तगड़ा सपोर्ट मिला है। इस सपोर्ट पर बोंडाडा इंजीनियरिंग के शेयरों ने ऊंची छलांग लगाई है। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 2.97% की बढ़त के साथ ₹368.00 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 5.76% उछलकर ₹378.00 तक पहुंच गया था।
