सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसज (इंडिया) लिमिटेड ने एक्सचेंजों को बताया कि उसने बोनर्स शेयरों के मुद्दे पर विचार करने के लिए 2 जुलाई को कंपनी के बोर्ड की बैठक बुलाई है। एक्सचेंजों पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक, कंपनी पहली बार शेयरधारकों को बोनस शेयर देने पर विचार कर सकती है। इस बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट अब तक तय नहीं गई है।
