Dividend Stocks and Bonus : ये कंपनियां देने वाली हैं बोनस शेयर और डिविडेंड, इसी हफ्ते हो जाएंगे एक्स-डिविडेंड

Dividend Stocks and Bonus : अगले हफ्ते सन फार्मा, इंडिगो पेंट्स, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन और टाटा मोटर्स जैसी कंपनियां एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगी। इसके अलावा, वी आर फिल्म्स, रेमेडियम लाइफकेयर और मान एल्युमीनियम एक्स-बोनस ट्रेंड करेंगे। यहां हमने इनसे जुड़ी पूरी डिटेल दी है

अपडेटेड Jul 23, 2023 पर 7:59 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आने वाले हफ्ते में सन फार्मा, टाटा मोटर्स वी आर फिल्म्स समेत कई कंपनियां फोकस में रहने वाली हैं।

Dividend Stocks and Bonus : आने वाले हफ्ते में सन फार्मा, टाटा मोटर्स वी आर फिल्म्स समेत कई कंपनियां फोकस में रहने वाली हैं। दरअसल, इन कंपनियों ने डिविडेंड का बोनस शेयर जारी करने ऐलान किया है। इनके शेयर अगले हफ्ते एक्स-डिविडेंड हो जाएंगे। अगर आप इन डिविडेंड्स का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको कुछ जरूरी तारीखों को ध्यान में रखना होगा। अगले हफ्ते सन फार्मा, इंडिगो पेंट्स, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन और टाटा मोटर्स जैसी कंपनियां एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगी। इसके अलावा, वी आर फिल्म्स, रेमेडियम लाइफकेयर और मान एल्युमीनियम एक्स-बोनस ट्रेंड करेंगे। यहां हमने इनसे जुड़ी पूरी डिटेल दी है।

बता दें कि बीते हफ्ते BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 623.36 अंक या 0.94 फीसदी लाभ में रहा। 21 जुलाई को समाप्त लगातार चौथे सप्ताह में बाजार ने अपनी तेजी बरकरार रखी। अब इस हफ्ते करीब 380 कंपनियों के तिमाही नतीजे आने वाले हैं, जिनमें टाटा मोटर्स समेत कई बड़ी कंपनियां शामिल हैं।

बोनस शेयर


जिन कंपनियों ने अगले सप्ताह बोनस की घोषणा की है, उनमें ये शेयर शामिल हैं।

रेमेडियम लाइफकेयर - 9:5 - 28-07-2023

मान एल्युमिनियम - 1:1 - 27-07-2023

वी आर फिल्म्स - 7:1 - 26-07-2023

एनडीआर ऑटो कंपोनेंट - 1:1 - 24-07-2023

डिविडेंड इश्यू

यहां उन शेयरों की लिस्ट दी गई है जिन्होंने अगले हफ्ते डिविडेंड की घोषणा की है।

Image12272023

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।