Get App

बाजार में आज दिखा सीमेंट शेयरों का जलवा, आइए जानते हैं क्या रही इस तेजी की वजह

मूडीज की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में सीमेंट उत्पादन वित्त वर्ष 2023 और 2024 में लगभग 6-8 फीसदी बढ़ने का अनुमान है। इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि मार्च 2022 को समाप्त वित्तीय वर्ष में भारत में सीमेंट उत्पादन 21 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 17, 2023 पर 10:23 PM
बाजार में आज दिखा सीमेंट शेयरों का जलवा, आइए जानते हैं क्या रही इस तेजी की वजह
भारत के बुनियादी ढांचे पर बढ़ता निवेश, बड़े पैमाने पर चलाई जाने वाली आवासीय परियोजनाएं और व्यापक आर्थिक विकास सीमेंट की मांग में लगातार तेजी बनाए रखेंगे

बाजार में आज सीमेंट शेयरों का जलवा है। क्यों दौड़ रहे हैं सीमेंट शेयर इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने बताया कि एंटीक रिसर्च की एक रिपोर्ट ने सीमेंट शेयरों में जोश भर दिया है। इस रिपोर्ट में कह गया है कि देश में सीमेंट कीमतें 15 रुपए प्रति बैग तक बढ़ीं हैं। 3-4 महीने के बाद सीमेंट कीमतें में बढ़त देखने को मिली है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण और पश्चिम भारत में कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है। सीमेंट कीमतों में बढ़त पूरे सेक्टर के लिए पॉजिटिव ट्रिगर का काम कर रहा है। सूत्रों का ये भी कहना है कि उत्तर, सेंट्रल और पश्चिम भारत के डीलर्स को सीमेंट कीमतों में बढ़त कायम रहने का भरोसा है।

2-7 फीसदी की बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे सीमेंट शेयर

इस बीच मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस (Moody's Investors Service) का  भी मानना है कि वित्त वर्ष 2023 और वित्त वर्ष 2024 में भारत में सीमेंट की मजबूत मांग देखने को मिलेगी। आउटलुक ने 17 फरवरी को सीमेंट शेयरों में जोश भर दिया। आज के कारोबार में बीएसई पर श्री सीमेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, हीडलबर्ग सीमेंट इंडिया, अंबुजा सीमेंट्स, रामको सीमेंट्स, जेके सीमेंट, स्टार सीमेंट और सागर सीमेंट्स के शेयर 2-7 फीसदी की बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें