Top 4 Intraday Stocks: बाजार में फिर तेजी की बहार लौटी। 7 दिनों की गिरावट पर ब्रेक लगा। निफ्टी 250 अंक से ज्यादा उछलकर 23700 के पार निकल गया। RIL, INFOSYS, M&M और HDFC ने जोश भरा। मिडकैप और स्मॉलकैप में सबसे ज्यादा रौनक देखने को मिली। दोनों इंडेक्स डेढ़ परसेंट से ज्यादा चढ़ते हुए नजर आये। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए शिल्पा राउत ने एमसीएक्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि शिवांगी सरडा ने इंटरग्लोब एविएशन पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा आशीष बहेती ने चार्ट के चमत्कार के लिए कैन फिन होम्स पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने कृष्णा मेडिकल पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः MCX
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने MCX के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें नवंबर की एक्सपायरी वाली 6000 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 159 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 220-250 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 140 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने Interglobe Aviation में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Interglobe Aviation में 4079 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 4230 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 4000 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Can Fin Homes
NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती ने Can Fin Homes पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Can Fin Homes में 845 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 860 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 835 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Krishna Medical
Anand Rathi Shares & Stock Brokers के नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से Krishna Medical का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Krishna Medical के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 564 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 610 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)
(डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)