Get App

बिना चेयरमैन और सीएफओ के Brightcom Group, सेबी की सख्त कार्रवाई पर इस्तीफा

ब्राइटकॉम ग्रुप (Brightcom Group) ने सोमवार 27 अगस्त को टॉप लीडरशिप में बड़ा बदलाव किया है। SEBI की कार्रवाई के बाद कंपनी ने यह अहम फैसला लिया। कंपनी ने एक्सचेंजों को जो जानकारी भेजी है, उसके मुताबिक इसके चेयरमैन और एमडी (CMD) सुरेश रेड्डी और मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) नारायण राजू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। बोर्ड ने नए सीईओ और सीएफओ की तलाश शुरू करने को भी हरी झंडी दे दी है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 28, 2023 पर 11:19 PM
बिना चेयरमैन और सीएफओ के Brightcom Group, सेबी की सख्त कार्रवाई पर इस्तीफा
ब्राइटकॉम ग्रुप (Brightcom Group) ने सोमवार 27 अगस्त को टॉप लीडरशिप में बड़ा बदलाव किया है। SEBI की कार्रवाई के बाद कंपनी ने यह अहम फैसला लिया। कंपनी ने एक्सचेंजों को जो जानकारी भेजी है, उसके मुताबिक इसके चेयरमैन और एमडी (CMD) सुरेश रेड्डी और मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) नारायण राजू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। बोर्ड ने नए सीईओ और सीएफओ की तलाश शुरू करने को भी हरी झंडी दे दी है

ब्राइटकॉम ग्रुप (Brightcom Group) ने सोमवार 27 अगस्त को टॉप लीडरशिप में बड़ा बदलाव किया है। बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) की कार्रवाई के बाद कंपनी ने यह अहम फैसला लिया। कंपनी ने एक्सचेंजों को जो जानकारी भेजी है, उसके मुताबिक इसके चेयरमैन और एमडी (CMD) सुरेश रेड्डी और मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) नारायण राजू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। कंपनी के बोर्ड ने नए सीईओ और सीएफओ की तलाश शुरू करने को भी हरी झंडी दे दी है। कंपनी ने लीडरशिप में इस बदलाव पर निगरानी के लिए एक ट्रांजिशन लीडरशिप टीम का प्रस्ताव भी रखा है।

SEBI ने क्यों की कार्रवाई

सेबी ने ब्राइटकॉम ग्रुप पर दो मामलों में कार्रवाई की है। सेबी के मुताबिक बाजार कंपनी ने न सिर्फ अकाउंटिंग फ्रॉड किया है बल्कि शेयरों के प्रिफरेंशियल एलॉटमेंट के मामले में बैंक अकाउंट स्टेटमेंट में भी हेराफेरी की है। इस मामले में सेबी ने कंपनी के सीएमडी और सीएफओ को बोर्ड में कोई भी जगह लेने पर रोक लगा दिया है। सेबी ने इन्हें किसी भी लिस्टेड कंपनी में अहम पद पर रहने या बोर्ड में शामिल होने पर रोक लगाया है। कंपनी का कहना है कि उसने एक इनटर्नल टीम बनाई है जो सेबी के ऑर्डर और उससे पड़ने वाले असर को देखेगी।

Brightcom Group ने शेयरों के प्रिफरेंशियल एलॉटमेंट में किया फर्जीवाड़ा, SEBI की जांच से सच आया सामने

Brightcom Group में लगातार तीन दिनों से लोअर सर्किट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें