Dividend Stock: फूड प्रोडक्ट कंपनी दे रही है ₹73.50 का डिविडेंड, 5 अगस्त को शेयर करेगा एक्स-डिविडेंड ट्रेड

Britannia Dividend Record Date: ब्रिटानिया के शेयर की कीमत शुक्रवार, 2 अगस्त को बीएसई पर 5723.15 रुपये पर बंद हुई। कंपनी का मार्केट कैप 1.37 लाख करोड़ रुपये है। पिछले एक साल में शेयर की कीमत 19 प्रतिशत चढ़ी है। अप्रैल-जून 2024 तिमाही के लिए कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 10.85 प्रतिशत बढ़कर 504.88 करोड़ रुपये हो गया

अपडेटेड Aug 04, 2024 पर 11:03 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जून 2024 के आखिर तक Britannia में प्रमोटर्स के पास 50.55 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

Britannia Final Dividend: फूड प्रोडक्ट कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज अपने शेयरधारकों को वित्त वर्ष 2024 के लिए 73.50 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने वाली है। इसका ऐलान मार्च 2024 तिमाही और वित्त वर्ष 2024 के नतीजे जारी करने के दौरान किया गया था। कंपनी ने कहा था कि उसके बोर्ड ने 1 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 73.50 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने का फैसला किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 5 अगस्त 2024 है।

इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे। इस तारीख पर शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगा।

अभी कितनी है Britannia शेयर की कीमत


ब्रिटानिया के शेयर की कीमत शुक्रवार, 2 अगस्त को बीएसई पर 5723.15 रुपये पर बंद हुई। कंपनी का मार्केट कैप 1.37 लाख करोड़ रुपये है। पिछले एक साल में शेयर की कीमत 19 प्रतिशत चढ़ी है। वहीं 3 महीने के अंदर शेयर 20 प्रतिशत मजबूत हुआ है। जून 2024 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 50.55 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

जून तिमाही में मुनाफा 11% बढ़ा

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का अप्रैल-जून 2024 तिमाही के लिए कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 10.85 प्रतिशत बढ़कर 504.88 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने एक साल पहले अप्रैल-जून तिमाही में 455.45 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था। जून 2024 तिमाही में उत्पाद बिक्री से आय सालाना आधार पर 4.03 प्रतिशत बढ़कर 4,129.92 करोड़ रुपये हो गई। ऑपरेशनल इनकम 5.97 प्रतिशत बढ़कर 4,250.29 करोड़ रुपये हो गई। कुल खर्च 4.46 प्रतिशत बढ़कर 3,599.51 करोड़ रुपये हो गया।

Multibagger: सिर्फ एक साल में 280% का बंपर मुनाफा! इस IPO ने बनाया निवेशकों को मालामाल

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।