Get App

Britannia Industries का शेयर 5% तक उछला, मुनाफा 17% बढ़ने के बाद खरीद बढ़ी; क्या लगाना चाहिए पैसा?

Britannia Industries Share Price: मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि ब्रिटानिया का रेवेन्यू उसके अनुमान से कम रहा, जबकि EBITDA उम्मीद से ज्यादा रहा। कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 8.21 प्रतिशत बढ़ गया

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Feb 11, 2026 पर 4:39 PM
Britannia Industries का शेयर 5% तक उछला, मुनाफा 17% बढ़ने के बाद खरीद बढ़ी; क्या लगाना चाहिए पैसा?
Britannia Industries का दिसंबर 2025 तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 682.14 करोड़ रुपये रहा।

फूड प्रोडक्ट कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों में 11 फरवरी को दिन में लगभग 5 प्रतिशत तक की बढ़त दिखी। BSE पर शेयर 6153.95 रुपये के हाई तक गया। बाद में 2 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 6016.40 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने एक दिन पहले बाजार बंद होने के बाद दिसंबर 2025 तिमाही के नतीजे जारी किए थे। आज, बुधवार को उन पर निवेशकों की प्रतिक्रिया सामने आई है।

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 17.14 प्रतिशत बढ़कर 682.14 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 582.3 करोड़ रुपये था। कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 8.21 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 4969.82 करोड़ रुपये हो गया, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 4592.62 करोड़ रुपये था। खर्च 6 प्रतिशत बढ़कर 4107.59 करोड़ रुपये के रहे।

Britannia Industries का शेयर एक साल में 22 प्रतिशत चढ़ा

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप बढ़कर 1.45 लाख करोड़ रुपये हो गया है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। शेयर एक साल में 22 प्रतिशत चढ़ा है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 6,336.95 रुपये और एडजस्टेड लो 4,506.50 रुपये है। वित्त वर्ष 2025 के दौरान ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 17,295.92 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 2,130.72 करोड़ रुपये रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें