इस फूड स्टॉक में सस्ता ऑप्शन कॉल लेने से होगी बड़ी कमाई, जानें वायदा में फायदा कराने वाले ट्रेड्स

Britannia के स्टॉक पर सस्ता ऑप्शन कॉल बताते हुए राजेश पालवीय ने कहा कि इसमें ऑप्शन कॉल के जरिये अच्छी कमाई की जा सकती है।उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी के एक्सपायरी वाली 4400 के स्ट्राइक वाली कॉल 55 रुपये के स्तर पर खरीदें। इस ट्रेड में कुछ दिनों में 75 से 80 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं

अपडेटेड Jan 18, 2023 पर 2:33 PM
एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय ने Havells Future के शेयर पर 1230 से 1240 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी करने की सलाह दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज बाजार में खरीदारी का मूड नजर आया है। निफ्टी 18100 के पार निकलने में कामयाब रहा है। आज निफ्टी की चाल बैंक निफ्टी से कहीं बेहतर नजर आई है। वहीं कमजोर नतीजों के बाद DELTA CORP का शेयर 4 परसेंट से ज्यादा टूट गया। कंपनी के मार्जिन पर भारी दबाव दिखा। उधर ICICI LOMBARD के नतीजे भी बाजार को पसंद नहीं आये। जनरल इंश्योरेंस सेक्टर का ये स्टॉक नतीजों के बाद करीब 4 परसेंट फिसल गया। दूसरी तरफ महंगे वैल्युएशन और बड़े निवेशकों की बिकवाली के कारण नायका के शेयरों में तेज गिरावट जारी है। पिछले 1 हफ्ते में शेयर में करीब 20 परसेंट की गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में जानते हैं आज फ्यूचर एंड ऑप्शन सेगमेंट में किन स्टॉक्स पर दांव लगाने के शानदार कमाई हो सकती है।

    आज वीकली एक्सपायरी के एक दिन पहले सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस शो में एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय जुड़े। इन्होंने फ्यूचर में शानदार तीन कॉल्स बताये जिसमें ट्रेड लेने से जोरदार कमाई होगी। इसके अलावा बड़ी कमाई कराने वाला एक सस्ता ऑप्शन कॉल भी सुझाया।

    सिर्फ 2 दिनों में दो एक्सपर्ट ने शेयर बाजार में कमाया 6% रिटर्न, जानिये आज किन स्टॉक्स पर हैं इनकी नजरें


    एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय के शानदार कॉल्स

    Havells Future : खरीदें - 1194 रुपये, लक्ष्य - 1230 से 1240 रुपये, स्टॉपलॉस - 1160 रुपये

    Zydus Life Future : खरीदें - 441 रुपये, लक्ष्य - 465 रुपये, स्टॉपलॉस - 430 रुपये

    Tata Steel Future : खरीदें - 122 रुपये, लक्ष्य - 135 रुपये, स्टॉपलॉस - 117 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शन जिसमें होगी जोरदार कमाईः Britannia (ब्रिटानिया)

    राजेश पालवीय ने आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताने के लिए फूड इंडस्ट्री का स्टॉक चुना। उन्होंने फूड इंडस्ट्री से दिग्गज स्टॉक ब्रिटानिया पर दांव लगाया है। राजेश ने कहा कि इसमें ऑप्शन कॉल के जरिये कमाई की जा सकती है। इसकी जनवरी के एक्सपायरी वाली 4400 के स्ट्राइक वाली कॉल 55 रुपये के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें कुछ ट्रेडिंग सेशन्स में 75 से 80 रुपये के लक्ष्य हासिल हो सकते हैं। हालांकि इस पर 38 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।