सिर्फ 2 दिनों में दो एक्सपर्ट ने शेयर बाजार में कमाया 6% रिटर्न, जानिये आज किन स्टॉक्स पर हैं इनकी नजरें

खिलाड़ी नंबर वन में दूसरे दिन की RUCHIT JAIN की टॉप कॉल Raymond रही जिसने 3% का रिटर्न दिया। जबकि SWATI HOTKAR की दूसरे दिन की टॉप कॉल STL Tech रही जिसने 3.7% का रिटर्न दिया। वहीं दूसरे दिन की समाप्ति पर रुचित जैन के सुझाये स्टॉक्स ने4% और स्वाती होतकर के सुझाये स्टॉक्स ने 6% का रिटर्न दिया

अपडेटेड Jan 18, 2023 पर 1:11 PM
IRB Infra पर निर्मल बंग सिक्योरिटिज की स्वाति होतकर ने 330 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की राय दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर वन में इस हफ्ते के तीसरे दिन 3 नए खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते 5Paisa.com के रुचित जैन, निर्मल बंग सिक्योरिटीज की स्वाति होतकर और NAV इनवेस्टमेंट रिसर्च के आशीष बहेती के बीच मुकाबला हो रहा है। दूसरे दिन की समाप्ति पर RUCHIT JAIN के सुझाये स्टॉक्स ने 4% का रिटर्न दिया। जबकि SWATI HOTKAR के सुझाये स्टॉक्स ने दूसरे दिन की समाप्ति पर 6% का रिटर्न दिया। वहीं दूसरे दिन की समाप्ति पर ASHISH BAHETY के सुझाये स्टॉक्स ने 6% का रिटर्न दिया है। जानते हैं आज के बाजार के माहौल को देखते हुए इन तीनों एक्सपर्ट्स ने कौन से स्टॉक्स पर दांव लगाया है।

    KHILADI TOP TRADES

    दूसरे दिन की RUCHIT JAIN की टॉप कॉल Raymond रही जिसने 3% का रिटर्न दिया

    दूसरे दिन की SWATI HOTKAR की टॉप कॉल STL Tech रही जिसने 3.7% का रिटर्न दिया


    एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

    NAV इनवेस्टमेंट रिसर्च के आशीष बहेती का कमाईवाला स्टॉकः BUY CCL Products

    आशीष ने कहा कि इस स्टॉक में 531 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 560 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 515 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    5Paisa.com के रुचित जैन का कमाईवाला स्टॉकः BUY Hindalco

    रुचित ने कहा कि इसमें 497 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 535 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 487 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    बजट 2023: बजट से पहले दिग्गजों के सुझाये इन 4 शेयर्स में खरीदारी करने से मिलेगा तगड़ा मुनाफा

    निर्मल बंग सिक्योरिटिज की स्वाति होतकर का कमाईवाला शेयरः BUY IRB Infra

    स्वाती ने इस स्टॉक में 312 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 303 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 330 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    NAV इनवेस्टमेंट रिसर्च के आशीष बहेती का कमाईवाला स्टॉकः BUY Poonawalla Fincorp

    आशीष ने कहा कि इस स्टॉक में 302 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 330 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 285 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

    क्या हैं खेल के नियम

    ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

    इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।