ब्रॉडर इंडेक्सेस ने किया अंडरपरफॉर्म, ये स्मॉलकैप्स 10-25% चढ़े, जानें अगले हफ्ते कैसा रह सकता है मार्केट का मूव
निफ्टी पर राय देते हुए HDFC Securities के नागराज शेट्टी ने कहा कि निफ्टी का शॉर्ट टर्म रुझान रेंजबाउंड एक्शन के साथ थोड़ा पॉजिटिव है। बाजार को अगले हफ्ते तक 24000-24200 के स्तर के आसपास मजबूत ओवरहेड रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। इन रेजिस्टेंस तक कोई भी वृद्धि sell-on-rise का अवसर हो सकती है
Asit C. Mehta Investment के ह्रषिकेष येदवे ने कहा कि निफ्टी के नीचे जाने पर 23,500 पर एक अहम सपोर्ट दिख रहा है। निफ्टी के 23,500 और 23,900 के बीच कंसोलिडेट होने की उम्मीद है
Market Next Week : ब्रॉडर इंडेक्सेस ने बेंचमार्क इंडेक्सेस के मुकाबले कमजोर प्रदर्शन किया। इससे बाजार 27 दिसंबर को समाप्त हुए छुट्टियों वाले हफ्ते में सपाट बंद हुआ। इस हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 657.48 अंक या 0.84 प्रतिशत बढ़कर 78,699.07 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 225.9 अंक या 0.95 प्रतिशत बढ़कर 23,813.40 पर बंद हुआ। सेक्टोरल इंडेक्सेस में निफ्टी ऑटो और फार्मा इंडेक्सेस में 2 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स में 1.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जबकि निफ्टी बैंक और रियल्टी में 1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। दूसरी ओर निफ्टी मीडिया इंडेक्स में करीब 2 प्रतिशत और निफ्टी मेटल इंडेक्स में 1 प्रतिशत की गिरावट आई।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (Foreign Institutional Investors (FIIs) ने हफ्ते के दौरान अपनी बिकवाली बढ़ा दी। उन्होंने 6,322.88 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची। जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (Domestic Institutional Investors (DII) ने भारतीय बाजार को सहारा दिया। उन्होंने 10,927.73 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।
अब तक इस महीने में, एफआईआई ने 10,444.10 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची है। जबकि डीआईआई ने 27,474.14 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी है।
Kotak Securities के अमोल अठावले की अगले हफ्ते के बाजार पर राय
Kotak Securities के अमोल अठावले ने कहा "पिछले हफ्ते में बेंचमार्क इंडेक्सेस में फीका एक्शन देखने को मिला। निफ्टी 1 प्रतिशत बढ़ा जबकि सेंसेक्स 650 अंक चढ़ा। हफ्ते के दौरान, बाजार ने नॉन- डायरेक्शनल एक्शन का अनुभव किया। निफ्टी को नीचे की ओर, 23650 और सेंसेक्स को 78100 के करीब सपोर्ट मिला। जबकि निफ्टी/सेंसेक्स में 200-डे सिंपल मूविंग एवरेज (SMA) या 23860/78800 के करीब मुनाफावसूली हुई।''
उन्होंने कहा, "तकनीकी रूप से, वीकली चार्ट पर एक स्मॉल इनसाइड बॉडी कैंडल दिखाई दे रहा है। ये पैटर्न डेली और इंट्राडे चार्ट पर नॉन-डायरेक्शनल एक्टिविटी दिखा रहा है। इससे बुल्स और बेयर्स के बीच अनिर्णय का संकेत मिल रहा है।"
बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ। इसमें शामिल इंटेलेक्ट डिजाइन एरेना, एम्बर एंटरप्राइजेज इंडिया, ग्रीव्स कॉटन, आरती फार्मालैब्स, पीटीसी इंडस्ट्रीज, सौराष्ट्र सीमेंट, कैपलिन प्वाइंट लेबोरेटरीज, देवयानी इंटरनेशनल, पीटीसी इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज, हिताची एनर्जी इंडिया, कैंपस एक्टिववियर, त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज के शेयरों में 10-24 प्रतिशत के बीच तेजी देखने को मिली।
दूसरी ओर राजू इंजीनियर्स, टीटागढ़ रेल सिस्टम्स, इंडो काउंट इंडस्ट्रीज, केपीआर मिल, किटेक्स गारमेंट्स, हेल्थकेयर ग्लोबल एंटरप्राइजेज, हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी, पैसालो डिजिटल, एनजीएल फाइन केम के शेयरों में 10-13 प्रतिशत के बीच गिरावट नजर आई।
अगले हफ्ते कैसी रह सकती है Nifty की चाल ?
HDFC Securities के नागराज शेट्टी की सोमवार 30 दिसंबर के लिए बाजार पर राय
नागराज शेट्टी ने कहा कि निफ्टी का शॉर्ट टर्म रुझान रेंजबाउंड एक्शन के साथ थोड़ा पॉजिटिव है। बाजार को अगले हफ्ते तक 24000-24200 के स्तर के आसपास मजबूत ओवरहेड रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। इन रेजिस्टेंस तक कोई भी वृद्धि उछाल पर बिक्री (sell-on-rise) का अवसर हो सकती है। दूसरी तरफ इंडेक्स में तत्काल सपोर्ट 23650 पर नजर आ रहा है।
Asit C. Mehta Investment के ह्रषिकेष येदवे की सोमवार 30 दिसंबर के लिए बाजार पर राय
येदवे ने कहा कि तकनीकी रूप से, निफ्टी डेली चार्ट पर 200-डे सिंपल मूविंग एवरेज (200-DSMA) को पार करने में कामयाब रहा, लेकिन इसके ऊपर टिके रहने में नाकामयाब रहा। इससे इसमें एक डोजी कैंडल बन गया। वीकली चार्ट पर, इंडेक्स ने एक इनसाइड बार कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। ये पैर्टन 23,500-23,540 जोन के पास मजबूत डिमांड का संकेत दे रहा है।
निफ्टी में 200-DSMA को 23,860 के आसपास दिख रहा है। ये लेवल निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस के रूप में काम करेगा। इस स्तर से ऊपर एक निर्णायक मूव इंडेक्स को 24,000-24,100 तक ले जा सकता है।
निफ्टी के नीचे जाने पर, 23,500 एक अहम सपोर्ट बना हुआ है। निकट अवधि में, निफ्टी के 23,500 और 23,900 के बीच कंसोलिडेट होने की उम्मीद है। इसमें दोनों तरफ का एक ब्रेकआउट ही इसके अगले मूव को तय करेगा।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)