Prince pipes का अब बढ़ेगा मार्जिन, 635 रुपये के टारगेट प्राइस पर पोर्टफोलियो में करें जमा: Geojit

घरेलू ब्रोकरेज फर्म जिओजित (Geojit) ने प्रिंस पाइप्स एंड फिटिंग्स (Prince pipes and Fittings) के शेयरों को एक्यूम्युलेट (Accumulate) की रेटिंग दी है और इसके लिए 635 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। प्रिंस पाइप्स, प्लास्टिक पाइप्स बनाने वाली देश की सबसे प्रमुख कंपनियों में से एक है और इसके पास करीब 5.5% मार्केट शेयर है

अपडेटेड Apr 03, 2023 पर 8:25 PM
प्रिंस पाइप्स के शेयर सोमवार को 2.30% बढ़कर 555 रुपये के भाव पर बंद हुए

घरेलू ब्रोकरेज फर्म जिओजित (Geojit) ने प्रिंस पाइप्स एंड फिटिंग्स (Prince pipes and Fittings) के शेयरों को एक्यूम्युलेट (Accumulate) की रेटिंग दी है और इसके लिए 635 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। प्रिंस पाइप्स, प्लास्टिक पाइप्स बनाने वाली देश की सबसे प्रमुख कंपनियों में से एक है और इसके पास करीब 5.5% मार्केट शेयर है। कंपनी अपने उत्पादों को प्रिंस पाइपिंग सिस्टम्स और ट्रूबोर के नाम से बेचती है। ब्रोकरेज ने 31 मार्च की अपनी रिपोर्ट में बताया कि वित्त वर्ष 2023 के पहले 9 महीनों में कंपनी की आमदनी सालाना आधार पर 11 फीसदी बढ़ी है।

वहीं कंपनी का वॉल्यूमस ग्रोथ 21 फीसदी रहा है। वॉल्यूम ग्रोथ के पीछे कृषि और प्लंबिंग की स्थिर मांग के अलावा चैनल री-स्टॉकिंग भी एक प्रमुख वजह रही। हालांकि कंपनी का ऑपरेटिंग मुनाफा (EBITDA) सालाना आधार पर 63% घटा है। ऐसे मुख्य तौर पर इनवेंट्री लॉस और पिछले साल के अधिक बेस कारण हुआ है।

हालांकि तिमाही आधार पर कंपनी का ऑपरेटिंग मुनाफा दिसंबर तिमाही में (EBITDA) 9.8% बढ़ा है, जो पिछली 2 बार के औसत 5.1% से अधिक है।


यह भी पढ़ें- 2030 तक इंसानों को अमर बना देगी टेक्नोलॉजी, गूगल के पूर्व-इंजीनियर ने किया दावा

ब्रोकरेज ने कहा कि कुल मिलाकर मांग का माहौल स्थिर बना रहेगा, जो नरम इनपुट लागत और एग्रीकल्चर और हाउसिंग सेक्टर से अच्छी मांग से प्रेरित है। उच्च लागत वाली इन्वेंट्री में कमी के साथ मार्जिन पर पड़ने वाला सबसे खराब असर अब पीछे छूट गया है। हमें उम्मीद है कि यहां से मार्जिन धीरे-धीरे बेहतर होगा।

आउटलुक

ब्रोकरेज ने कहा, "हमने वित्त वर्ष 2025 की अनुमानित अर्निंग्स पर प्रिंस पाइप्स को 24x के P/E पर वैल्यू दी है और इसे एक्युम्युलेट रेटिंग के साथ 635 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।"

डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह, निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और रॉय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।