Get App

HUL के नतीजों के बाद ब्रोकरेजेज से जानें स्टॉक को खरीदें, बेचें या करें होल्ड

HUL पर जेफरीज ने रेटिंग को घटाकर होल्ड रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 2,875 रुपये प्रति शेयर से घटाकर 2770 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि फूड्स सेगमेंट स्थिर रहने से पिछली 5 तिमाही में ये तिमाही सबसे कमजो रही। EBITDA मार्जिन अनुमान से कम रही। इन्होंने इसके ईपीएस अनुमान में 1-3% की कटौती की है

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 21, 2023 पर 11:49 AM
HUL के नतीजों के बाद ब्रोकरेजेज से जानें स्टॉक को खरीदें, बेचें या करें होल्ड
HUL पर जेपी मॉर्गन ने ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 2850 रुपये प्रति शेयर तय किया है

HUL के Q1 मुनाफे में उम्मीद के मुताबिक 7 परसेंट का उछाल देखने को मिला। लेकिन 3 परसेंट के साथ घरेलू वॉल्यूम ग्रोथ अनुमान से कम रही। अबकी बार कंपनी के पांच तिमाहियों में सबसे कमजोर आकंड़े नजर आये। घरेलू वॉल्यूम ग्रोथ 3% रही जबकि इसके 5-6% रहने का अनुमान था। Q1 में ग्रामीण क्षेत्र में ग्रोथ पॉजिटिव रही। कंपनी का 75% पोडक्ट पोर्टफोलियो में मार्केट शेयर बढ़ा है। पहली तिमाही में सभी तीनों सेगमेंट के मार्जिन मजबूत रहे। कंपनी का कहना है कि मॉनसून की चाल पर आगे की डिमांड निर्भर रहेगी। इसके अलावा प्रोडक्ट कीमतों में आगे कमी आने की उम्मीद है।

BROKERAGES ON HUL

MS On HUL

मॉर्गन स्टैनली ने एचयूएल पर इक्वल वेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2,408 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि पहली तिमाही में आय अनुमान से चूक गई। कमजोर वॉल्यूम ग्रोथ, कम कीमत वृद्धि और मीडिया निवेश से विपरीत परिस्थितियां नजर आई।

मैनेजमेंट को 2-3 तिमाहियों में उपभोक्ता डिमांड में धीरे-धीरे सुधार की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें